रांची में शादी के लिए बेस्ट लहंगा शॉपिंग: इन जगहों पर मिलेगा बॉलीवुड वाला लुक और बजट में वैरायटी

अगर आप अपनी शादी या किसी खास मौके के लिए बेहतरीन लहंगा तलाश रही हैं, तो रांची में कई ऐसे बुटीक और स्टोर हैं जो आपको डिजाइनर लुक और रेंटल सुविधा उपलब्ध कराते हैं।

रांची में कहां से खरीदें अपना ड्रीम लहंगा

शादी का सीजन आते ही कपड़ों की चिंता सबसे पहले सताती है। अगर आप रांची में रहती हैं और अपनी शादी या किसी खास समारोह के लिए लहंगा ढूंढ रही हैं, तो शहर में कई बेहतरीन विकल्प मौजूद हैं। आप अपनी पसंद का डिजाइनर लहंगा खरीद सकती हैं, कस्टमाइज करवा सकती हैं या फिर रेंट पर भी ले सकती हैं।

शहीद चौक के नामी बुटीक

अगर आप टॉप डिजाइनर जैसा लुक चाहती हैं, तो रांची के शहीद चौक स्थित मोदी'एस बुटीक जा सकती हैं। यहां की खासियत है कि यहां आपको एक्सक्लूसिव पीस मिलते हैं। आप अपनी पसंद और जरूरत के अनुसार लहंगे को कस्टमाइज भी करवा सकती हैं। डिजाइनर आपकी पसंद को समझकर पहले स्केच तैयार करते हैं और फिर बिल्कुल वैसी ही ड्रेस तैयार कर देते हैं।

स्टिचिंग और फिटिंग के लिए खास

ठकुराइन अपनी बेहतरीन स्टिचिंग के लिए शहर में मशहूर है। यहां लोग साधारण ब्लाउज से लेकर डिजाइनर लहंगे और साड़ियों की सिलाई करवाने आते हैं। इनकी फिटिंग इतनी सटीक होती है कि ऐसा लगता है जैसे कपड़े खास आपके लिए ही बने हों। यहां मौजूद टेलर मौके पर ही तुरंत फिटिंग ठीक करने की सुविधा भी देते हैं।

सेलिब्रिटी लुक की तलाश

अगर आप बॉलीवुड सेलिब्रिटीज जैसा लुक चाहती हैं, तो पंचवटी प्लाजा स्थित साक्षी स्टोर एक अच्छा विकल्प है। यहां रेड और मरून शेड्स में साड़ियों और लहंगों का बड़ा कलेक्शन है। आप किसी भी फिल्म स्टार की फोटो दिखाकर उनके जैसा लुक आसानी से पा सकती हैं। वहीं हाउस ऑफ ग्लैम में आपको मनीष मल्होत्रा और रितु कुमार जैसे बड़े डिजाइनर्स की रिप्लिका मिल जाएगी। यहां ब्राइडल स्पेशल सैंडल और पर्स भी उपलब्ध हैं।

रेंट पर लहंगा लेने की सुविधा

कई बार लोग महंगा लहंगा खरीदना नहीं चाहते, उनके लिए स्टनिंग पेटल्स बेहतरीन जगह है। यहां आप 4,000 से 10,000 रुपये के किराए पर शानदार लहंगे ले सकती हैं, जिनकी असल कीमत भले ही लाखों में हो। यहां भी लहंगे को आपके माप के अनुसार कुछ ही मिनटों में फिट कर दिया जाता है।

https://hindi.news18.com/photogallery/jharkhand/ranchi-best-place-for-wedding-shopping-designer-lehengas-stitch-rent-local18-ws-l-10598071.html