खून से लथपथ हुआ थाना कलां गांव
हरियाणा के सोनीपत जिले से एक बेहद दुखद और रोंगटे खड़े कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां के थाना कलां गांव में एक कलयुगी बेटे ने पिता की हत्या कर दी। मृतक की पहचान सरदार सिंह के रूप में हुई है, जिन्हें उनके ही बेटे ब्रह्मप्रकाश ने डंडों से बुरी तरह पीटा, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
नशा मुक्ति केंद्र से लौटकर आया था आरोपी
मृतक की पत्नी शकुंतला ने बताया कि उनका बेटा ब्रह्मप्रकाश काफी समय से नशे की लत का शिकार था। उसे नशामुक्त करने के उद्देश्य से परिजन करीब एक माह पहले ही उसे नशा निवारण केंद्र से घर वापस लाए थे। परिवार को उम्मीद थी कि अब सब ठीक हो जाएगा, लेकिन नशे की लत के कारण आरोपी ने अपने ही पिता की जान ले ली।
पुलिस की कार्रवाई जारी
इस जघन्य हत्याकांड की जानकारी मिलते ही खरखौदा थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। थाना प्रभारी अनिल कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि उन्हें कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि एक युवक ने पिता की हत्या कर दी है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवा दिया है। शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि पिता की हत्या डंडों से पीटकर की गई है। फिलहाल पुलिस मामले के हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की बात कही है।
https://hindi.news18.com/news/haryana/sonipat-drug-addict-son-killed-father-in-sonipat-local18-ws-l-10596033.html