रायसेन में पंडित की भूमिका में दिखे कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान
रायसेन जिले में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का एक अलग ही अंदाज सामने आया। यहां उन्होंने पंडित की भूमिका निभाते हुए खुद पूजा-अर्चना की। मंत्री 'खेत बचाओ' अभियान का शुभारंभ करने के लिए रमसिया गांव पहुंचे थे।
इस मौके पर उनके साथ पूर्व मंत्री एवं सांची विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी और रामपाल सिंह राजपूत भी मौजूद रहे। केंद्रीय कृषि मंत्री ने रायसेन जिले से ही 'खेत बचाओ' अभियान की शुरुआत की।
ग्वालियर में आरक्षक ने पत्नी को पीटा और प्रेस से जलाया
ग्वालियर से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। 13 बटालियन SAF में पदस्थ आरक्षक राजेंद्र परिहार ने चरित्र पर शक के चलते अपनी पत्नी पूजा परिहार के साथ बर्बरता की। उसने पत्नी को बेरहमी से पीटा और गर्म प्रेस से जला दिया।
यह वारदात माधौगंज थाना क्षेत्र के गुढ़ा स्थित सरकारी क्वॉर्टर में हुई। मोबाइल पर बात करने को लेकर शुरू हुए झगड़े ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि पति ने पत्नी को लात-घूंसों से पीटा और इसके बाद गर्म प्रेस से उसके हाथ और पीठ जला दिए।
घायल पूजा को परिजन लेकर थाने पहुंचे। पुलिस ने तुरंत महिला को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया और आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
https://hindi.news18.com/news/madhya-pradesh/jabalpur-mp-cg-top-news-today-live-4-june-2026-mohan-yadav-breaking-update-politics-crime-samachar-aaj-ki-taaza-khabarein-local18-10538208.html