बंगाल की खाड़ी में हलचल तेज, कुछ घंटों में बदलेगा मौसम का मिजाज, 17 राज्यों में आंधी-तूफान और बारिश को लेकर IMD का अलर्ट

बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में बने सक्रिय सिस्टम के चलते देश के 17 राज्यों में आंधी, तूफान, बिजली और भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। केरल में कुछ ही घंटों में मानसून की दस्तक की संभावना है।

देश के मौसम में तेजी से बदलाव देखने को मिल रहा है। बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में सक्रिय हुए मौसमी सिस्टम का असर अब कई राज्यों पर पड़ने लगा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने इसी को देखते हुए 17 राज्यों के लिए आंधी, तूफान, आकाशीय बिजली गिरने और भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

केरल में जल्द आ सकता है मानसून

दक्षिण-पश्चिम मानसून की केरल में दस्तक के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं। मौसम विभाग के मुताबिक कुछ ही घंटों में मानसून केरल पहुंच सकता है, जिससे प्रायद्वीपीय भारत में बारिश का दौर शुरू होने की उम्मीद है।

इन राज्यों में दिखेगा असर

दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, ओडिशा समेत दक्षिण भारत के कई राज्यों में तेज हवाओं और बारिश का प्रभाव देखने को मिल सकता है। कुछ इलाकों में हवाओं की रफ्तार 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की आशंका है।

सतर्क रहने की सलाह

IMD ने लोगों से खराब मौसम के दौरान विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। विभाग ने सलाह दी है कि बिजली के खंभों, पेड़ों और खुले स्थानों से दूरी बनाए रखें ताकि किसी भी अनहोनी से बचा जा सके।

https://hindi.news18.com/news/nation/today-weather-live-bay-of-bengal-monsoon-imd-rain-thunderstorm-alert-17-states-up-bihar-delhi-ncr-punjab-haryana-odisha-aaj-ka-mausam-local18-10537981.html