भारतीय क्रिकेट से एक बड़ी खबर सामने आई है। अपने नेतृत्व में टीम इंडिया को घरेलू मैदान पर टी20 वर्ल्ड कप का खिताब दिलाने के सिर्फ तीन महीने बाद ही सूर्यकुमार यादव को कप्तानी से हटा दिया गया है। बीसीसीआई के इस फैसले के बाद यह लगभग तय माना जा रहा है कि आगे चलकर टी20 टीम में भी उनकी जगह बनाए रखना आसान नहीं होगा।
दौरे से ठीक पहले लिया गया फैसला
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने सूर्यकुमार को कप्तानी से हटाने का निर्णय इसी महीने प्रस्तावित आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे से ठीक पहले लिया है। माना जा रहा है कि अगले 24 घंटे में टीम इंडिया के नए टी20 कप्तान के नाम पर अंतिम मुहर लग जाएगी। नए कप्तान का चयन बीसीसीआई, टीम मैनेजमेंट और चयनकर्ता मिलकर करेंगे।
बोर्ड और कोचिंग स्टाफ की साझा राय
एक रिपोर्ट के अनुसार बोर्ड के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि कोच गौतम गंभीर, चयनकर्ताओं और बोर्ड ने आपसी सहमति से यह तय किया है कि अब भारतीय टीम को एक नए कप्तान के साथ आगे बढ़ना चाहिए।
हालांकि सूर्यकुमार की कप्तानी में टीम ने वर्ल्ड कप जीता, लेकिन उनकी मौजूदा फॉर्म और भविष्य की योजनाओं को ध्यान में रखते हुए मैनेजमेंट ने आगे बढ़ने का फैसला किया है।
खराब फॉर्म बनी बड़ी वजह
सूर्यकुमार यादव ने अपनी कप्तानी में भारत को टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब दिलाया था। हालांकि पूरे टूर्नामेंट में बल्ले से उनका योगदान खास नहीं रहा। एक मुकाबले को छोड़ दें तो वह रनों के लिए जूझते नजर आए। इसके बाद आईपीएल में भी उनका प्रदर्शन निराशाजनक रहा। उनके इसी खराब फॉर्म को कप्तानी से हटाए जाने की सबसे बड़ी वजह माना जा रहा है।
https://hindi.news18.com/cricket/suryakymar-yadav-sacked-as-t20-captain-of-team-india-shreyas-iyer-sanju-samson-tilak-varma-can-be-new-captain-10537637.html