गाजीपुर: होटल कारोबारी विनीत राय हत्याकांड का नामजद आरोपी मुठभेड़ में मारा गया, SOG प्रभारी को लगी गोली

गाजीपुर में होटल कारोबारी विनीत राय की हत्या के मामले में नामजद और एक लाख के इनामी बदमाश कमलेश चौधरी बिंद को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया। इस दौरान SOG प्रभारी रोहित मिश्रा के कंधे में गोली लगने से वह घायल हो गए।

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है। होटल कारोबारी विनीत राय की हत्या के मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए इस वारदात में नामजद आरोपी को मुठभेड़ में ढेर कर दिया है।

कौन था मारा गया आरोपी

पुलिस मुठभेड़ में मारा गया बदमाश कमलेश चौधरी बिंद विनीत राय हत्याकांड में नामजद आरोपी था। उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था। लंबे समय से फरार चल रहे इस आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही थी।

मुठभेड़ में SOG प्रभारी घायल

पुलिस और बदमाश के बीच हुई इस मुठभेड़ में SOG प्रभारी रोहित मिश्रा को भी गोली लगी है। उनके कंधे में गोली लगने से वह घायल हो गए हैं। फिलहाल मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

https://www.indiatv.in/uttar-pradesh/up-news-ghazipur-vineet-rai-murder-case-accused-kamlesh-chaudhary-bind-killed-in-encounter-2026-06-03-1222857