दूसरे के नाम पर यात्रा कर रहे तीन यात्री, एवं एक टिकट दलाल के विरुद्ध कार्रवाई

लखनऊ

 

दिनांक 17.06.2026 को लखनऊ स्टेशन पर गाड़ी संख्या 01080 लोकमान्य तिलक टर्मिनस–गोरखपुर एक्सप्रेस के एस-3 कोच में जांच के दौरान तीन यात्रियों को दूसरे व्यक्तियों के नाम पर बुक आरक्षित टिकटों पर यात्रा करते हुए पकड़ा।आर पी एफ क्राइम ब्रांच उत्तर रेलवे तथा पूर्वोत्तर रेलवे तथा लखनऊ मंडल की आर पी एफ चारबाग मेन की संयुक्त टीम द्वारा आपरेशन उपलब्ध के अंतर्गत यह सफलता हासिल की गई । पकड़े गए यात्रियों रजीउल्लाह महताब हुसैन खान (34 वर्ष), आफरीन रजीउल्लाह खान (31 वर्ष) एवं परवीन मोहम्मद नदीम खान (35 वर्ष), निवासी नवी मुंबई के आधार कार्डों में नाम एवं QR कोड में फेरबदल पाया गया। पूछताछ में उन्होंने बताया कि मुंबई निवासी टिकट दलाल अशरफ मोहम्मद जब्बार शेख को UPI के माध्यम से 2500 रुपये प्रति व्यक्ति देकर टिकट प्राप्त किए थे। दलाल ने पहले से बुक हुए टिकट को नाम एडिट करके और आधार कार्ड में बदलाव करके उन्हें उपलब्ध कराया था।

मामले में तीनों यात्रियों तथा टिकट दलाल के विरुद्ध रेलवे अधिनियम के तहत आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई है। फर्जी आधार कार्ड, टिकट एवं भुगतान संबंधी साक्ष्य जब्त कर जांच की जा रही है। यह कार्रवाई उत्तर रेलवे एवं पूर्वोत्तर रेलवे की अपराध आसूचना शाखा (Crime Investigation Bureau, CIB) तथा आरपीएफ चारबाग के संयुक्त प्रयास से की गई।