ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों की चाल और नक्षत्रों के योग के आधार पर बारह राशियों का दैनिक फल निकाला जाता है। आज ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि और गुरुवार का दिन है। वैदिक हिन्दू पंचांग के अनुसार आज पुष्य नक्षत्र और व्याघात योग का संयोग बन रहा है। इस समय चंद्रमा कर्क राशि में संचरण कर रहे हैं, जबकि सूर्य वृषभ राशि में मौजूद है। आइए जानते हैं काशी के ज्योतिषाचार्य से कि बिजनेस, करियर और लव लाइफ के नजरिए से वृषभ राशि वालों का पूरा दिन कैसा बीतने वाला है।
ज्योतिषाचार्य पंडित विकास पांडेय बताते हैं कि वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभकारी रहने वाला है। आज आपके विवाह की बात पक्की हो सकती है। हालांकि दिनभर अपने भीतर ऊर्जा की कमी भी महसूस होगी, इसलिए सेहत का पूरा ख्याल रखना जरूरी है।
बिजनेस में अचानक होगा मुनाफा
जो जातक कारोबार से जुड़े हैं, उन्हें आज अचानक बड़ा फायदा हो सकता है। फिर भी अपने कार्यक्षेत्र में पूरी मेहनत के साथ काम करने की आवश्यकता रहेगी। नौकरीपेशा लोगों की बात करें तो काम के दबाव के चलते आज मन में तनाव बना रह सकता है। ऐसे में बेवजह गुस्सा करने से बचें, वरना इसका खामियाजा भुगतना पड़ सकता है।
आज निवेश से बनाएं दूरी
जो जातक निवेश की योजना बना रहे हैं, उन्हें फिलहाल अपना यह फैसला कुछ समय के लिए टाल देना चाहिए। अगर आज शेयर बाजार में पैसा लगाते हैं तो नुकसान होने की आशंका बनी हुई है।
लव लाइफ में रहेगी उथल-पुथल
आज प्रेम संबंधों में पार्टनर के साथ थोड़ी खटपट हो सकती है। इसलिए बातचीत के दौरान अपनी वाणी में मधुरता बनाए रखें। जो लोग सिंगल हैं, वे आज अपने पसंदीदा व्यक्ति को प्रपोज कर सकते हैं। वहीं विवाहित जातकों को आज अपने जीवनसाथी को उपहार स्वरूप गुलाब का फूल जरूर भेंट करना चाहिए।
माथे पर लगाएं हल्दी का टीका
आज आपका शुभ रंग पीला और शुभ अंक 6 है। वृषभ राशि के जातकों को आज भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना अवश्य करनी चाहिए। साथ ही माथे पर हल्दी का टीका लगाएं और किसी जरूरतमंद को चने की दाल का दान करें। ऐसा करने से आप पर माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी।
https://hindi.news18.com/astro/daily-horoscope-vrishabh-rashi-horoscope-18-june-business-career-love-life-and-job-astrology-prediction-local18-10579317.html