टेलीविजन की मशहूर अदाकारा दिव्यांका त्रिपाठी और उनके पति विवेक दहिया ने कुछ समय पहले ही अपने जुड़वा बच्चों का इस दुनिया में स्वागत किया है। अब अभिनेत्री ने अपने मैटरनिटी फोटोशूट की कुछ बेहद खूबसूरत तस्वीरें फैंस के साथ साझा की हैं, जो इससे पहले किसी ने नहीं देखी थीं। इन अनदेखी तस्वीरों को देखकर प्रशंसक जमकर प्यार लुटा रहे हैं। तस्वीरों में दिव्यांका अपना बेबी बंप दिखाते हुए पति के साथ पोज देती नजर आ रही हैं।
अपने जीवन के इस खास पड़ाव को लेकर अभिनेत्री ने एक प्यारा-सा नोट भी लिखा। इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए आरती सिंह ने कपल के लिए जो दिल छू लेने वाला कमेंट किया, वह सोशल मीडिया पर सभी का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है।
दिव्यांका त्रिपाठी का मैटरनिटी फोटोशूट
दिव्यांका त्रिपाठी ने अपनी इंस्टाग्राम फीड पर तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा, 'दुनिया ने एक कपल को इंतजार करते देखा। हम अपने अंदर एक पूरी नई दुनिया बसाए हुए थे। कुछ यादें तब और भी खूबसूरत हो जाती हैं जब आपको उनका अंजाम पता होता है।' उनके इस भावुक कैप्शन ने प्रशंसकों का दिल जीत लिया और लोगों ने कमेंट सेक्शन में ढेर सारा प्यार बरसाया।
गोविंदा की भांजी ने लुटाया प्यार
दिव्यांका त्रिपाठी की इस पोस्ट का जवाब देते हुए आरती सिंह ने लिखा, 'कुछ लोग ऐसे होते हैं, जिन्हें आप आदर्श मानते हैं और आप दोनों वैसे ही हैं।' इन तस्वीरों और कैप्शन को देखकर फैंस ने भी कपल की जमकर तारीफ की।
दिव्यांका की इस अनदेखी प्रेग्नेंसी पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने कमेंट किया, 'और अब वह नन्हा फरिश्ता आखिरकार हमारे बीच है। पीछे मुड़कर इन पलों को देखना इसे और भी खास बना देता है।'
तस्वीरें हो रहीं वायरल
मैटरनिटी फोटोशूट की इन अनदेखी तस्वीरों में दिव्यांका और विवेक ब्लैक-एंड-व्हाइट मैचिंग कपड़ों में ट्विनिंग करते दिखाई दिए। अभिनेत्री ऑफ-शोल्डर गाउन में बेहद खूबसूरत लग रही थीं, जिसके शोल्डर पर रफल्ड डिटेलिंग थी। ड्रेस का डिजाइन बेहद शानदार था और इसमें उनका बेबी बंप साफ नजर आ रहा था। वहीं, विवेक ब्लैक सूट में काफी क्लासी लग रहे थे।
https://www.indiatv.in/entertainment/tv/divyanka-tripathi-shares-maternity-photos-after-becoming-a-mother-to-twins-arti-singh-reacts-2026-06-17-1225765