सुल्तानपुर में बिछेगी ₹1.31 करोड़ की नई पाइपलाइन, 10 हजार से अधिक लोगों को गंदे पानी और लीकेज से मिलेगी राहत

सुल्तानपुर नगर पालिका परिषद गोलाघाट से अमहट तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने के लिए ₹1.31 करोड़ से अधिक की लागत से नई पाइपलाइन बिछाएगी, जिससे सीधे तौर पर 10 हजार से ज्यादा लोगों को फायदा होगा।

उत्तर प्रदेश का सुल्तानपुर जिला विकास की दिशा में लगातार आगे बढ़ रहा है। इसी क्रम में अब शहरवासियों तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने के लिए नगर पालिका परिषद ने बड़ी तैयारी शुरू कर दी है। शहर में पानी की आपूर्ति को सुचारू बनाने के मकसद से ₹1.31 करोड़ से अधिक की लागत वाली नई पाइपलाइन परियोजना पर काम होगा।

कहां से कहां तक बिछेगी पाइपलाइन

यह नई पाइपलाइन शहर के गोलाघाट से लेकर अमहट यानी लखनऊ नाका ओवरब्रिज तक बिछाई जाएगी। इस मार्ग पर रहने वाले लोगों को नियमित और बिना रुकावट के पानी मुहैया कराना इस योजना का मुख्य उद्देश्य है।

किसे मिलेगा लाभ

इस परियोजना से शहर की लाखों की आबादी को लाभ पहुंचने की उम्मीद है। वहीं सीधे तौर पर 10 हजार से अधिक लोग इससे लाभान्वित होंगे। सालों से चली आ रही लीकेज और गंदे पानी की समस्या से इन लोगों को स्थायी रूप से छुटकारा मिल जाएगा।

https://hindi.news18.com/news/uttar-pradesh/sultanpur-nagar-palika-new-water-pipeline-project-golaghat-to-amhat-local18-10579643.html