संदेशखाली मामले की जांच कर रहे प्रवर्तन निदेशालय (ED) को बड़ी सफलता हाथ लगी है। कोलकाता की एक विशेष PMLA (प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट) अदालत ने इस मामले के मुख्य आरोपी शेख शाहजहां के साथ-साथ उसके भाई शेख आलमगीर, शिब प्रसाद हाजरा और दीदार बोक्श मोल्ला के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग के तहत आरोप तय कर दिए हैं।
ED की चार्जशीट में क्या सामने आया
प्रवर्तन निदेशालय की ओर से दाखिल चार्जशीट में कहा गया है कि शेख शाहजहां ने राजनीतिक संरक्षण और अपने गुर्गों के बल पर संदेशखाली में डर और दबदबे का पूरा साम्राज्य खड़ा कर लिया था। जांच में जमीन हड़पने, अवैध मछली कारोबार, ईंट भट्ठों पर कब्जा करने, ठेके हथियाने और अवैध वसूली जैसे गंभीर आरोप उजागर हुए हैं।
जांच एजेंसी के अनुसार, अवैध तरीके से कमाई गई रकम को मछली कारोबार से होने वाली आमदनी के रूप में दिखाकर सफेद किया जाता था, ताकि उसका असली स्रोत छिपाया जा सके।
27 करोड़ की संपत्ति अटैच
जांच के दौरान ED ने कई लग्जरी वाहन जब्त किए तथा करीब 27 करोड़ रुपये की संपत्तियां अटैच की हैं। इस मामले में गिरफ्तार किए गए चारों आरोपियों की जमानत याचिकाएं पहले ही खारिज हो चुकी हैं और वे फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं।
https://www.indiatv.in/west-bengal/sandeshkhali-case-charges-framed-against-shahjahan-sheikh-and-three-other-27-crore-assets-seized-2026-06-17-1225727