ज्योतिषीय दृष्टि से इस समय एक बेहद अहम बदलाव होने जा रहा है। देवगुरु बृहस्पति पुष्य नक्षत्र में गोचर करने वाले हैं, और इस नक्षत्र के स्वामी स्वयं शनिदेव माने जाते हैं। गुरु का शनि के नक्षत्र में प्रवेश कई राशियों के लिए सुनहरे दौर की शुरुआत कर सकता है। इस प्रभाव से जुड़ी राशियों के व्यक्तिगत और व्यावसायिक जीवन की उलझनें कम होंगी और हर काम में शुभ नतीजे मिलने के संकेत हैं।
कब और कितने समय के लिए हो रहा है यह गोचर
गुरु ग्रह 18 जून यानी गुरुवार को पुष्य नक्षत्र के पहले चरण में प्रवेश करेंगे। यह गोचर रात 9 बजे होगा और गुरु इस नक्षत्र में 18 अगस्त तक बने रहेंगे। इसके बाद वे आश्लेषा नक्षत्र में चले जाएंगे। फिलहाल गुरु कर्क राशि में शुक्र के साथ विराजमान हैं और अब शनि के नक्षत्र की ओर बढ़ रहे हैं। वैदिक ज्योतिष में गुरु को शुभ ग्रह का दर्जा प्राप्त है, और जब-जब यह अपनी चाल बदलते हैं तो इसका असर देश-दुनिया के साथ-साथ मेष से मीन तक सभी 12 राशियों पर पड़ता है।
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए यह गोचर लाभकारी रहेगा। गुरु के शुभ प्रभाव से आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी और मन धर्म-कर्म के कार्यों में लगेगा, जिससे मानसिक शांति मिलेगी। यदि आप लंबे समय से मकान या फ्लैट खरीदने की सोच रहे हैं तो इस दिशा में बातचीत आगे बढ़ेगी। नौकरीपेशा लोगों के काम की दफ्तर में तारीफ होगी और अधिकारियों से संबंध भी मधुर रहेंगे। लंबे समय से रुके सरकारी काम पूरे होने और धन प्राप्ति के नए रास्ते खुलने के संकेत हैं। परिवार में चल रही कोई परेशानी भी इस दौरान दूर हो सकती है।
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए यह अवधि फलदायक साबित होगी। भाग्य का साथ मिलने से कार्य पूरे होते जाएंगे और आय के नए स्रोत मिलने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। गुरु के शुभ प्रभाव से समझ बढ़ेगी और जरूरी फैसले आसानी से लिए जा सकेंगे। सामाजिक और धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भागीदारी होगी, जिससे समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा और परिवार के लोग प्रसन्न नजर आएंगे। जीवनसाथी से संबंध अच्छे रहेंगे और साथ मिलकर किसी संपत्ति की खरीदारी भी संभव है।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए यह गोचर शुभ फलदायी रहेगा। इस दौरान पैतृक संपत्ति से लाभ की संभावना बन रही है और अटका हुआ धन वापस मिलने के योग हैं। जो जातक काफी समय से रोजगार की तलाश में हैं, उन्हें शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। पुष्य नक्षत्र में गुरु का गोचर बाधाओं को दूर करने की शक्ति बढ़ाएगा और जीवन की कई परेशानियों से राहत देगा। साथ ही अदालती मामलों में भी सफलता मिलने की उम्मीद है।
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए यह गोचर कल्याणकारी रहेगा। चूंकि धनु गुरु की ही राशि है, इसलिए इस अवधि में कई शुभ खबरें सुनने को मिल सकती हैं। परिवार के किसी सदस्य को सरकारी नौकरी मिलने की संभावना बन रही है। घर पर कोई धार्मिक आयोजन भी हो सकता है, जिसमें किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति के आने के योग हैं। उच्च शिक्षा या सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को अच्छी खबर मिल सकती है। व्यापारिक यात्राएं सफल रहेंगी और निवेश पर अच्छे लाभ के संकेत हैं।
मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए यह गोचर शुभ रहेगा। गुरु के शुभ प्रभाव से शत्रुओं पर विजय प्राप्त होने की संभावना है। यदि आप किसी विवाद में उलझे हैं तो इस दौरान राहत मिलेगी। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर हो सकती है और नया वाहन या जमीन खरीदने या उस दिशा में आगे बढ़ने के योग हैं। उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने की इच्छा रखने वालों को शुभ समाचार मिल सकता है। साथ ही सोशल मीडिया पर आप अपना अच्छा करियर बनाने की स्थिति में रहेंगे।
https://hindi.news18.com/astro/guru-nakshatra-gochar-2026-jupiter-transit-in-pushya-nakshatra-lucky-for-mesh-singh-dhanu-and-these-five-rashi-wil-get-benefits-in-every-sector-10579382.html