बदायूं में दर्दनाक हादसा: भात मांगने जा रहीं 5 महिलाओं की मौत, तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को कुचला

बदायूं के उझानी कोतवाली क्षेत्र में मथुरा-बरेली नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी, जिसमें 5 महिलाओं की जान चली गई और दो पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गए।

उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक सड़क हादसे ने शादी की खुशियों को मातम में बदल दिया। तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने एक ई-रिक्शा को टक्कर मार दी, जिसके चलते 5 महिलाओं की मौके पर ही जान चली गई।

कहां और कैसे हुआ हादसा

यह दर्दनाक घटना उझानी कोतवाली क्षेत्र के मथुरा-बरेली नेशनल हाईवे पर हुई। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने सड़क पर जा रहे ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे रिक्शा में सवार लोग बुरी तरह चपेट में आ गए।

शादी समारोह में जा रहे थे सवार

जानकारी के अनुसार ई-रिक्शा में सवार सभी लोग एक शादी समारोह के लिए भात मांगने जा रहे थे। तभी रास्ते में यह हादसा हो गया और परिवार की खुशियां पल भर में गम में बदल गईं।

5 की मौत, दो गंभीर घायल

इस भीषण हादसे में 5 महिलाओं की मौत हो गई, जबकि दो पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत पर नजर रखी जा रही है।

https://hindi.news18.com/news/uttar-pradesh/badaun-road-accident-many-women-died-and-many-injured-10578698.html