कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से एक चौंकाने वाली वारदात सामने आई है। मल्लेश्वरम इलाके में 20 वर्षीय एक युवती की कथित तौर पर उसके लिव-इन पार्टनर ने गला घोंटकर जान ले ली। मृतका की पहचान अनुषा के रूप में हुई है, वहीं आरोपी की पहचान 25 वर्षीय शरथ के तौर पर की गई है।
छह महीने से साथ रह रहे थे दोनों
पुलिस के मुताबिक, अनुषा और शरथ दोनों ही हासन जिले के सकलेशपुर के निवासी थे। दोनों की पहली पहचान इंस्टाग्राम के माध्यम से हुई थी। बीते छह महीनों से वे मल्लेश्वरम में किराए के एक मकान में साथ रह रहे थे।
विवाद के बाद दी वारदात को अंजाम
बताया जा रहा है कि शनिवार रात किसी निजी मसले को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। यह विवाद इतना बढ़ गया कि शरथ ने कथित तौर पर अनुषा का गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। आरोपी शहर में पानी के टैंकर चालक के रूप में काम करता था।
आरोपी ने वकील को बताई हत्या की बात
इस घटना का पर्दाफाश सोमवार को उस वक्त हुआ, जब शरथ ने अपने वकील को बताया कि उसने अनुषा को गला दबाकर मार डाला है। इसकी जानकारी मिलते ही वकील ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। इसके बाद सेशाद्रिपुरम पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।
आरोपी की तलाश में पुलिस
पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की और उसे गिरफ्तार कर लिया। अनुषा के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।
सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही टीम
आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस सीसीटीवी फुटेज की पड़ताल कर रही है। साथ ही जिस इलाके में दोनों रह रहे थे, वहां के स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। फरार आरोपी का पहले से कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है और पुलिस इस पहलू से भी मामले की जांच कर रही है। इस वारदात के बाद से स्थानीय लोगों में आक्रोश का माहौल है। मृतका के परिजनों ने आरोपी को जल्द से जल्द पकड़ने की मांग की है।
https://www.indiatv.in/crime/bengaluru-live-in-relationship-girlfriend-murder-couple-met-on-instagram-boyfriend-fled-police-investigation-2026-06-17-1225614