एक्टिंग से ब्रेक लेकर लौटे ये 7 सितारे, वापसी से ही छाए, 1 की फिल्म पर तो जमकर मचा बवाल

बॉलीवुड के कई सितारे लंबे ब्रेक के बाद पर्दे पर लौटे और अपनी अदाकारी से दर्शकों का दिल जीत लिया। इनमें से कुछ की वापसी पुराना स्टारडम भले न दिला सकी, पर एक एक्ट्रेस की कमबैक फिल्म के गाने पर खूब विवाद हुआ था।

एक्टिंग की दुनिया में जब कोई कलाकार कदम रखता है, तो अपनी पहचान बनाने के लिए पूरी ताकत झोंक देता है। मगर कई बार ऐसा दौर भी आता है, जब वही कलाकार पर्दे से ब्रेक लेकर दूर हो जाता है। फिर जब वापसी का वक्त आता है, तो उन्हें दोबारा वही मेहनत करनी पड़ती है। कई सितारे ऐसे रहे, जिन्होंने कमबैक करते ही अपनी पहली ही फिल्म से लोगों का दिल जीत लिया, जबकि कुछ की वापसी उन्हें पुराना स्टारडम नहीं दिला सकी।

कमबैक की कहानियों का अलग ही जादू

जैसे फिल्मों में दर्शकों को वापसी की कहानियां भाती हैं, ठीक वैसे ही असल जिंदगी में भी जब कोई स्टार दोबारा लौटता है, तो फैंस की नजरें उसकी कमबैक फिल्म पर टिक जाती हैं। इनमें से कुछ कलाकार यह भी साबित कर देते हैं कि असली टैलेंट कभी पुराना नहीं पड़ता। करिश्मा कपूर भी ऐसी ही अदाकाराओं में शुमार हैं।

करिश्मा कपूर

90 के दशक से लेकर 2000 तक करिश्मा कपूर ने इंडस्ट्री पर जमकर राज किया। खासकर गोविंदा के साथ उनकी जोड़ी को दर्शकों ने बेहद पसंद किया। उस दौर में उनकी गिनती बॉलीवुड की सबसे बड़ी स्टार्स में होती थी। शादी और परिवार को समय देने के लिए उन्होंने धीरे-धीरे फिल्मों से दूरी बना ली थी। इसके बाद उन्होंने 'मर्डर मुबारक' से दमदार वापसी की।

अब करिश्मा एक बार फिर 'ब्राउन' में नजर आने वाली हैं। इसमें उनका किरदार पहले के चुलबुले रोल्स से बिल्कुल अलग और काफी गंभीर बताया जा रहा है। फैंस को उनके इस रोल और फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। करिश्मा ने कमबैक के बाद यह जता दिया है कि वह आज भी लोगों की पहली पसंद बनी हुई हैं।

सुष्मिता सेन

सुष्मिता सेन ने भले ही फ्लॉप फिल्म से डेब्यू किया हो, लेकिन कुछ समय बाद उन्होंने इंडस्ट्री में मजबूत जगह बना ली थी। करियर में कई हिट देने के बाद वह एक वक्त एक्टिंग से ब्रेक लेकर दूर हो गई थीं। हालांकि वापसी के बाद भी वह कामयाबी हासिल करने में सफल रहीं। करीब 10 साल तक अभिनय से दूर रहने के बाद उन्होंने 'आर्या' से वापसी की। इस सीरीज में उन्होंने एक ऐसी महिला का किरदार निभाया, जो पति की मौत के बाद अपराध की दुनिया में कदम रखने को मजबूर हो जाती है। उनकी अदाकारी को दर्शकों और समीक्षकों, दोनों ने खूब सराहा।

माधुरी दीक्षित

अपनी एक्टिंग और डांस से टॉप एक्ट्रेस बनकर लगातार हिट दे रहीं माधुरी दीक्षित ने शादी और बच्चों के बाद अभिनय को अलविदा कह दिया था। लेकिन 'आजा नचले' से जब उन्होंने कमबैक किया, तो एक ही गाने से तहलका मचा दिया। साल 2007 में 'आजा नचले' के जरिए उनकी वापसी हुई। हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा सकी और फिल्म के गाने पर जमकर विवाद भी हुआ, फिर भी दर्शकों ने माधुरी को दोबारा बड़े पर्दे पर देखकर खूब प्यार लुटाया।

नीतू कपूर

ऋषि कपूर के निधन के बाद जब नीतू कपूर ने फिल्म 'जुग जुग जियो' से वापसी की, तो हर कोई हैरान रह गया। शादी के बाद नीतू कपूर ने लंबे समय तक फिल्मों में काम नहीं किया था। मगर इस फिल्म में उन्होंने कॉमेडी, इमोशन और पारिवारिक रिश्तों को बेहद खूबसूरती के साथ पर्दे पर उतारा।

फरदीन खान

फरदीन खान कभी लड़कियों की धड़कन हुआ करते थे। अपने करियर में भले ही उन्होंने बहुत बड़ी फिल्मों में काम न किया हो, लेकिन इंडस्ट्री में उनकी अच्छी-खासी पहचान थी। इसके बाद वह करीब एक दशक तक अभिनय से दूर रहे। सालों बाद उन्होंने संजय लीला भंसाली की 'हीरामंडी' से वापसी की और इस सीरीज में दमदार कमबैक किया।

रेखा

अपने दौर की हाइएस्ट पेड एक्ट्रेस रहीं रेखा ने करियर में कई हिट और ब्लॉकबस्टर फिल्में दीं। लेकिन एक समय बाद वह अभिनय से दूर हो गईं। फिर उन्होंने 'सुपर नानी' से कमबैक किया और इस फिल्म के जरिए दोबारा लोगों का दिल जीत लिया। रेखा की गिनती आज भी बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में होती है।

https://hindi.news18.com/photogallery/entertainment/bollywood-karisma-kapoor-sushmita-sen-to-rekha-most-iconic-bollywood-comebacks-but-several-questions-were-raised-regarding-madhuri-dixit-film-ws-l-10536768.html