हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जिसमें दो लोगों की जान चली गई। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसकी पहचान कर पाना तक मुश्किल हो गया। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की पड़ताल में जुटी हुई है।
कैसे हुआ हादसा
मिली जानकारी के मुताबिक यह हादसा चंबा के डलहौजी स्थित छतरी मोड़ के पास बीती रात को हुआ, जब एक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। बताया जा रहा है कि चम्बा-पठानकोट हाईवे पर कार करीब 300 मीटर गहरी खाई में गिरी। लगातार पलटी खाने के बाद वाहन एक सड़क से दूसरी सड़क पर जाकर फंस गया।
इस हादसे में सरू निवासी दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
रातभर चला रेस्क्यू ऑपरेशन
खाई गहरी होने के कारण रात से लेकर सुबह तड़के तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। इस दौरान पुलिस और होमगार्ड के जवानों ने स्थानीय लोगों की मदद से खाई में फंसे शवों को बाहर निकाला।
पुलिस ने की पुष्टि
डीएसपी मयंक शर्मा ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि दुर्घटनाग्रस्त कार अनियंत्रित होकर मुख्य मार्ग से चौहड़ा मार्ग की ओर गिरी थी। हादसे के कारणों की जांच जारी है।
https://hindi.news18.com/news/himachal-pradesh/chamba-car-accident-in-dalhousie-pathankot-national-highway-2-died-local18-10578214.html