हरियाणा में बादल और बूंदाबांदी की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार आज हरियाणा के अधिकतर जिलों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबांदी होने के आसार बने हुए हैं। प्रदेश के सभी जिलों के लिए आंधी और बारिश को लेकर 'येलो अलर्ट' जारी कर दिया गया है।
इस दौरान तापमान में 1.5 से 3.1 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। हालांकि गुरुवार के लिए मौसम से संबंधित किसी प्रकार की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।
हिमाचल में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का दौर
हिमाचल प्रदेश इन दिनों दोहरी मार झेल रहा है। एक तरफ आंधी, गरज और बारिश का सिलसिला बना हुआ है तो दूसरी ओर ओलावृष्टि भी परेशानी बढ़ा रही है।
17 जून को प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में गरज-चमक के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका जताई गई है।
https://hindi.news18.com/news/haryana/gurgaon-weather-today-imd-rain-alert-17-june-aaj-ka-mausam-himachal-yellow-alert-for-gurugram-hisar-rohtak-orange-alert-in-shimla-and-kangra-local18-10577283.html