यूपी में मानसून की चाल पड़ी सुस्त, अब इस तारीख को दस्तक देगी बारिश, IMD का बड़ा अपडेट

उत्तर प्रदेश में इस बार मानसून अपनी तय तारीख से देर से पहुंच रहा है और पूर्वी भारत में इसकी रफ्तार धीमी हो गई है। मौसम विभाग के मुताबिक अब 22 जून के आसपास पूर्वी यूपी के रास्ते मानसून प्रवेश कर सकता है।

उत्तर प्रदेश में इस साल मानसून के आगमन में देरी देखने को मिल रही है। बारिश की राह देख रहे किसानों के लिए यह जानकारी राहत भरी नहीं है। मौसम विभाग (आईएमडी) का कहना है कि पूर्वी भारत में मानसून की गति धीमी पड़ गई है, जिसके चलते यह अपनी निर्धारित तारीख से 5 से 10 दिन पीछे चल सकता है।

कब देगा मानसून दस्तक

सामान्य तौर पर प्रदेश में मानसून की एंट्री 16 से 18 जून के बीच हो जाया करती थी। लेकिन इस बार स्थिति अलग है। मौसम विभाग के अनुसार अब पूर्वी उत्तर प्रदेश के रास्ते मानसून 22 जून के आसपास प्रवेश करेगा।

इन जिलों के लिए अलर्ट

हालांकि मानसून के देर से आने के बीच मौसम विभाग ने 17 जून को कई जिलों के लिए चेतावनी जारी की है। नोएडा, लखनऊ और वाराणसी समेत कई जगहों पर धूलभरी आंधी और हल्की प्री-मानसून बारिश को लेकर बड़ा अलर्ट दिया गया है।

https://hindi.news18.com/news/uttar-pradesh/lucknow-why-monsoon-delayed-in-uttar-pradesh-latest-imd-weather-update-rain-forecast-varanasi-lucknow-noida-districts-local18-10577078.html