Chandra Gochar: ज्योतिष शास्त्र में चंद्रमा का राशि परिवर्तन अत्यंत प्रभावशाली माना जाता है। 4 जून की सुबह चंद्र ग्रह धनु राशि को छोड़कर मकर राशि में प्रवेश करेंगे। यह गोचर 4 जून की सुबह 7 बजकर 42 मिनट पर संपन्न होगा। इस परिवर्तन का सबसे शुभ असर राशिचक्र की तीन राशियों मेष, तुला और मीन पर पड़ने वाला है। इन तीनों राशियों के जातकों की आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं। आइए विस्तार से समझते हैं कि चंद्रमा का यह गोचर इन राशियों के जीवन को किस तरह प्रभावित करेगा।
मेष राशि
आपकी राशि से चंद्रमा का गोचर दसवें भाव में होगा, जिसे कर्म का कारक माना जाता है। इस गोचर के प्रभाव से करियर के क्षेत्र में आपको तरक्की मिल सकती है और लंबे समय से अटके हुए काम भी पूरे होने के योग बन रहे हैं। पैतृक व्यवसाय से जुड़े लोगों को बड़ा धन लाभ हो सकता है। कुछ जातकों को इस अवधि में पदोन्नति मिलने की भी संभावना है। यदि आप नौकरी की तलाश में हैं, तो अचानक किसी अच्छे स्थान पर रोजगार के अवसर प्राप्त हो सकते हैं।
तुला राशि
चंद्रमा का गोचर आपके सुख भाव यानी चतुर्थ भाव में होगा। इसके चलते आप घर-परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत कर सकते हैं। पिता अथवा पितातुल्य किसी व्यक्ति की दी गई सलाह आपके लिए बहुत लाभकारी सिद्ध हो सकती है। आर्थिक मोर्चे पर भी सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं और उधार दिया हुआ धन वापस मिलने के योग बन रहे हैं। करियर में पिछले समय से चली आ रही चुनौतियां अब समाप्त हो सकती हैं। इस राशि के विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में भी सफलता मिल सकती है।
मीन राशि
आपकी राशि से चंद्रमा का गोचर एकादश भाव में होगा, जो लाभ का कारक माना जाता है। शुभ ग्रह चंद्रमा का इस भाव में स्थित होना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। करियर के क्षेत्र में आप नई ऊंचाइयों को छू सकते हैं। जो लोग अपना कारोबार शुरू करने की योजना बना रहे हैं, उन्हें भी सफलता मिलने की संभावना है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और यदि आप शेयर बाजार में निवेश करते हैं तो अच्छा रिटर्न मिलने के योग बन रहे हैं।
https://www.indiatv.in/religion/news-chandra-gochar-4-june-2026-3-rashiyon-ko-hoga-labh-career-me-dikhenge-ache-badlao-2026-06-03-1222752