गुरुवार 4 जून को चतुर्थी तिथि कब तक? जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

4 जून 2026, गुरुवार को अधिक ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि रात 11 बजकर 31 मिनट तक रहेगी। जानिए इस दिन के शुभ मुहूर्त, प्रमुख शहरों का राहुकाल तथा सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।

Panchang 4 June 2026: 4 जून का दिन गुरुवार है और इस दिन अधिक ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि है। यह चतुर्थी तिथि गुरुवार को रात 11 बजकर 31 मिनट तक प्रभावी रहेगी। इसके साथ ही 4 जून को सुबह 9 बजकर 3 मिनट तक शुक्ल योग का प्रभाव रहेगा और उसके बाद ब्रह्म योग आरंभ हो जाएगा। मान्यता है कि यदि आपको कोई शांतिपूर्ण कार्य संपन्न करना हो तो उसे ब्रह्म योग में करने पर शुभ फल मिलते हैं। इतना ही नहीं, यदि किसी से मनमुटाव या झगड़ा हुआ हो तो उसे सुलझाने के लिए भी ब्रह्म योग अत्यंत अनुकूल माना जाता है। वहीं, गुरुवार देर रात 3 बजकर 42 मिनट तक उत्तराषाढ़ा नक्षत्र बना रहेगा। आइए जानते हैं गुरुवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।

4 जून 2026 का पंचांग

  • अधिक ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि- 4 जून 2026 को रात 11 बजकर 31 मिनट तक
  • शुक्ल योग- 4 जून को सुबह 9 बजकर 3 मिनट तक रहेगा, इसके बाद ब्रह्म योग लग जाएगा
  • उत्तराषाढ़ा नक्षत्र- 4 जून को देर रात 3 बजकर 42 मिनट तक

04 जून 2026 के शुभ मुहूर्त

  • ब्रह्म मुहूर्त- 04:34 ए एम से 05:17 ए एम
  • अभिजित मुहूर्त- 12:10 पी एम से 01:03 पी एम
  • विजय मुहूर्त- 02:49 पी एम से 03:42 पी एम
  • गोधूलि मुहूर्त- 07:12 पी एम से 07:34 पी एम
  • अमृत काल- 08:34 पी एम से 10:21 पी एम

राहुकाल का समय

  • दिल्ली- दोपहर 02:04 से दोपहर बाद 03:48 तक
  • मुंबई- दोपहर 02:16 से दोपहर बाद 03:55 तक
  • चंडीगढ़- दोपहर 02:07 से दोपहर बाद 03:52 तक
  • लखनऊ- दोपहर 01:48 से दोपहर बाद 03:31 तक
  • भोपाल- दोपहर 02:00 से दोपहर बाद 03:41 तक
  • कोलकाता- दोपहर 01:16 से दोपहर 02:57 तक
  • अहमदाबाद- दोपहर 02:19 से शाम 04:00 तक
  • चेन्नई- दोपहर 01:44 से दोपहर बाद 03:20 तक

सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय- सुबह 5:21 बजे
  • सूर्यास्त- शाम 7:15 बजे

https://www.indiatv.in/religion/news-panchang-4-june-2026-guruwar-ko-itne-baje-tak-rahegi-chaturthi-tithi-janiye-shubh-muhurat-rahukal-aur-sunset-sunrise-time-2026-06-03-1222769