खैरथल स्टेशन पर इन ट्रेनों का ठहराव शुरू, यात्रियों को मिलेगी राहत

उत्तर पश्चिम रेलवे ने अलवर जिले के खैरथल स्टेशन पर स्वर्ण नगरी एक्सप्रेस सहित कुछ ट्रेनों का ठहराव शुरू किया है, जिससे लंबी दूरी की यात्रा करने वालों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी।

अलवर जिले के खैरथल रेलवे स्टेशन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने एक बड़ी सहूलियत दी है। उत्तर पश्चिम रेलवे ने शकूरबस्ती–जैसलमेर–शकूरबस्ती स्वर्ण नगरी एक्सप्रेस का खैरथल स्टेशन पर प्रायोगिक तौर पर ठहराव शुरू कर दिया है, जो आगामी आदेशों तक लागू रहेगा।

कब पहुंचेगी और कब रवाना होगी ट्रेन

गाड़ी संख्या 12249 शकूरबस्ती–जैसलमेर एक्सप्रेस 16 जून से रात 19:48 बजे खैरथल पहुंचेगी और 19:50 बजे आगे के लिए रवाना हो जाएगी। वहीं वापसी की गाड़ी संख्या 12250 17 जून से सुबह 5:50 बजे खैरथल स्टेशन पर पहुंचेगी।

ऋषिकेश साप्ताहिक स्पेशल का भी ठहराव

इसके साथ ही अजमेर–योगनगरी ऋषिकेश साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का ठहराव भी खैरथल में तय किया गया है। यह ट्रेन 17 जून से 15 जुलाई तक संचालित होगी। इन ट्रेनों के ठहराव से खैरथल और आसपास के इलाकों के यात्रियों को लंबी दूरी की यात्रा में बेहतर कनेक्टिविटी और सुविधा उपलब्ध होगी।

मंडोर एक्सप्रेस में जुड़े दो अतिरिक्त कोच

रेलवे ने मंडोर एक्सप्रेस में दो अतिरिक्त कोच भी जोड़े हैं। इससे यात्रियों को भीड़भाड़ से राहत मिलेगी और उनका सफर पहले से अधिक आरामदायक बन सकेगा।

https://hindi.news18.com/news/business/railways-khairthal-railway-station-new-train-stoppage-jaisalmer-delhi-express-special-train-service-update-local18-ws-l-10574684.html