परीक्षा से ठीक पहले दर्दनाक कदम
सीकर के पिपराली रोड पर बनी एक आवासीय रेजिडेंसी में नीट की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय छात्र उमेश माली ने अपने फ्लैट में फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। दुखद बात यह रही कि जिस परीक्षा की तैयारी में वह जुटा था, वह महज छह दिन बाद होने वाली थी।
तीसरी बार दे रहा था परीक्षा
मृतक छात्र झुंझुनूं जिले के नवलगढ़ क्षेत्र का रहने वाला था। वह इस वर्ष नीट परीक्षा में अपना तीसरा प्रयास करने जा रहा था। लगातार तैयारी के बीच परीक्षा से कुछ ही दिन पहले उठाए गए इस कदम ने सभी को स्तब्ध कर दिया।
सुसाइड नोट के आधार पर जांच
घटना की सूचना मिलते ही उद्योग नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अस्पताल भिजवाया। पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसकी पड़ताल की जा रही है। फिलहाल परिजनों से पूछताछ का सिलसिला जारी है।
पिछले महीने भी हुई थी ऐसी घटना
गौरतलब है कि बीते महीने भी इसी इलाके में एक अन्य छात्र ने इसी तरह अपनी जान दे दी थी, जिससे क्षेत्र में चिंता का माहौल है।
https://hindi.news18.com/news/rajasthan/sikar-neet-student-death-piparali-road-residency-case-police-investigation-ws-l-10574443.html