पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की TMC में बड़ी फूट, ऋतब्रत बनर्जी बने विपक्ष के नेता

तृणमूल कांग्रेस के बागी गुट ने ऋतब्रत बनर्जी को विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष चुन लिया है, जिन्हें स्पीकर से आधिकारिक मान्यता भी मिल गई है। नए गुट ने चार डिप्टी लीडर भी नियुक्त किए हैं।

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक चौंकाने वाला घटनाक्रम सामने आया है। पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) में बड़ी टूट देखने को मिली है। पार्टी के बागी धड़े ने वरिष्ठ नेता ऋतब्रत बनर्जी को विधानसभा में विपक्ष का नेता चुन लिया है।

जानकारी के मुताबिक, टीएमसी के असंतुष्ट खेमे की एक बैठक आयोजित की गई थी। इस बैठक में मौजूद कुल 80 विधायकों में से 58 विधायकों ने ऋतब्रत बनर्जी के पक्ष में मतदान किया और उन्हें सर्वसम्मति से अपने विधायक दल का नेता चुन लिया। दावों के अनुसार, 2 अन्य विधायक भी लगातार इस नए गुट के संपर्क में बने हुए हैं, जिससे बागी खेमे की स्थिति और मजबूत नजर आ रही है।

स्पीकर से मिली आधिकारिक मान्यता

ऋतब्रत बनर्जी को विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के रूप में आधिकारिक मान्यता भी प्रदान कर दी गई है। मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष ने उन्हें विपक्ष के नेता के तौर पर अपनी मंजूरी दे दी है। उन्होंने भरोसा जताया कि वह पूरी जिम्मेदारी के साथ नेता प्रतिपक्ष के दायित्वों का निर्वहन करेंगे।

चार डिप्टी लीडर नियुक्त

नए विपक्षी गुट ने चार नेताओं को डिप्टी लीडर की जिम्मेदारी सौंपी है। इनमें जावेद अहमद खान, सबीना यास्मीन, संदीपन साहा और सिउली साहा के नाम शामिल हैं।

https://www.indiatv.in/west-bengal/mamata-banerjee-tmc-splits-in-west-bengal-ritabrata-banerjee-elected-leader-of-opposition-2026-06-03-1222781