हरियाणा में रिलायंस जियो ने अपनी बढ़त और मजबूत कर ली है। राज्य में 83.03 लाख मोबाइल ग्राहकों और 6.25 लाख होम ब्रॉडबैंड (जियो होम) ग्राहकों के साथ कंपनी राज्य की नंबर-1 डिजिटल सेवा प्रदाता बनी हुई है।
ट्राई की रिपोर्ट में जियो सबसे आगे
भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) की अप्रैल 2026 की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, जियो ने हरियाणा में मोबाइल और होम ब्रॉडबैंड, दोनों ही सेवाओं में अपनी शानदार बढ़त कायम रखी है। अप्रैल महीने में कंपनी ने राज्य में 83,000 से ज्यादा नए मोबाइल सब्सक्राइबर जोड़े, जबकि फिक्स्ड वायरलेस और वायरलाइन हाई-स्पीड होम ब्रॉडबैंड सेवाओं में 15,000 से अधिक ग्राहक अपने साथ जोड़े। दोनों ही श्रेणियों में यह सबसे बड़ी वृद्धि रही।
शहरी और ग्रामीण, दोनों इलाकों तक पहुंच
हरियाणा में अपनी जियो होम सेवाओं का तेजी से विस्तार करते हुए कंपनी राज्यभर के ग्राहकों तक अपनी विभिन्न डिजिटल सेवाओं का गुलदस्ता पहुंचा रही है। इसमें राज्य के विशाल ग्रामीण क्षेत्रों के साथ-साथ शहरी इलाके भी शामिल हैं।
आज के दौर में होम एंटरटेनमेंट जीवन का एक अहम हिस्सा बन चुका है और जियो का सेट-टॉप बॉक्स एक डिजिटल गेटवे के रूप में काम कर रहा है। यही वजह है कि कंपनी दर्शकों के बीच जबरदस्त जुड़ाव बनाने में कामयाब रही है। जियो सेट-टॉप बॉक्स के जरिए यूजर्स कई ओटीटी ऐप्स, लाइव टीवी, गेमिंग और क्लाउड-आधारित वर्चुअल डेस्कटॉप प्लेटफॉर्म जियो पीसी तक पहुंच सकते हैं और ये सभी सुविधाएं जियो होम सॉल्यूशंस के माध्यम से दी जाती हैं।
हर वर्ग के लोगों तक सेवाएं
राज्य के सबसे बड़े और सबसे पसंदीदा टेलीकॉम ऑपरेटर के रूप में जियो ने होम सॉल्यूशंस के जरिए हरियाणा के लोगों को सशक्त बनाया है। इनमें युवा प्रोफेशनल्स, छोटे और मध्यम उद्यमी, छात्र, गृहिणियां, किसान, स्वरोजगार करने वाले और राज्य के कोने-कोने में रहने वाले अन्य लोग शामिल हैं। ग्राहक 6000860008 पर मिस्ड कॉल देकर व्हाट्सएप पर जियो होम के नवीनतम ऑफर्स और उनके फायदों की जानकारी हासिल कर सकते हैं।
लोकप्रिय प्लान और इसके फायदे
लोग ऐसे लोकप्रिय प्लान्स का भरपूर लाभ उठा रहे हैं, जिनकी प्रभावी कीमत ₹555.5 प्रति महीना (₹2222, क्रिकेट सीजन पैक) पड़ती है और जिसमें कई बेनिफिट्स मिलते हैं। इस प्लान में हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड और वॉयस-इनेबल्ड सेट-टॉप बॉक्स के साथ एचडी चैनलों समेत 1000 से ज्यादा डिजिटल टीवी चैनल शामिल हैं।
इसके अलावा इसमें 12 ओटीटी ऐप्स और कई मुफ्त सुविधाएं भी मिलती हैं, जैसे गूगल जेमिनी प्रो और 5000 जीबी गूगल क्लाउड स्टोरेज। खास बात यह है कि इस पर कोई इंस्टॉलेशन चार्ज भी नहीं लगता।
https://hindi.news18.com/news/haryana/chandigarh-city-jio-becomes-number-1-in-mobile-and-home-broadband-in-haryana-local18-ws-l-10574193.html