हल्द्वानी की आंटी राशि जोशी का बागेश्वर से कैसा रिश्ता? जानिए सोशल मीडिया स्टार की कहानी, पति हैं सेना में कर्नल

कुमाऊंनी अंदाज और हास्य-व्यंग्य से भरे वीडियो के कारण मशहूर कंटेंट क्रिएटर राशि जोशी सोशल मीडिया पर 'हल्द्वानी की आंटी' के नाम से लोकप्रिय हैं, मगर उनका असली नाता बागेश्वर जिले से जुड़ा है।

आजकल कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में उत्तराखंड के लोग खूब छाए हुए हैं। इनके बनाए वीडियो को लाखों की संख्या में दर्शक देखते हैं। इसी कतार में एक नाम राशि जोशी का भी है, जिनके वीडियो पहाड़ी देसी अंदाज की वजह से तेजी से वायरल होते रहते हैं।

ठेठ कुमाऊंनी अंदाज ने दिलाई पहचान

सोशल मीडिया पर राशि जोशी की अलग पहचान उनके ठेठ कुमाऊंनी लहजे और हास्य-व्यंग्य से भरपूर वीडियो के कारण बनी है। उनकी इसी खासियत ने उन्हें दर्शकों के बीच खास जगह दिलाई है।

देश-विदेश के उत्तराखंडवासी महसूस करते हैं जुड़ाव

सिर्फ उत्तराखंड में ही नहीं, बल्कि देश और विदेश में बसे उत्तराखंड मूल के लोग भी उनके वीडियो देखकर खुद को उनसे जुड़ा हुआ महसूस करते हैं। यही वजह है कि उनके वीडियो की पहुंच बहुत व्यापक है।

'हल्द्वानी की आंटी' का बागेश्वर से नाता

लोग राशि जोशी को प्यार से 'हल्द्वानी की आंटी' के नाम से पुकारते हैं। हालांकि कम ही लोग जानते हैं कि उनका बागेश्वर जिले से गहरा रिश्ता है। उनके पति सेना में कर्नल के पद पर तैनात हैं।

https://hindi.news18.com/news/uttarakhand/bageshwar-meet-rashi-joshi-who-haldwani-aunty-social-media-local18-10536718.html