पटना के बहुचर्चित टेंडर घोटाला मामले में नया मोड़ आया है। इस प्रकरण में आरोपित आईएएस अधिकारी संजीव हंस ने राहत के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाया है। उन्होंने निगरानी की विशेष अदालत में अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की है।
तारिणी दास ने भी मांगी जमानत
इसी मामले में न्यायिक हिरासत के तहत बेउर जेल में बंद तारिणी दास की ओर से भी नियमित जमानत याचिका दायर की गई है। दोनों पक्षों की ओर से दाखिल इन जमानत याचिकाओं पर मंगलवार को सुनवाई निर्धारित की गई है।
रिशु श्री के रिमांड पर फैसला सुरक्षित
स्पेशल विजलेंस यूनिट (SVU) की ओर से आरोपी रिशु श्री को रिमांड पर लेने के लिए दायर याचिका पर आज सुनवाई हुई। दलीलें सुनने के बाद निगरानी की विशेष अदालत ने अपना निर्णय सुरक्षित रख लिया है।
https://hindi.news18.com/news/bihar/patna-rishu-shree-contractor-patna-tenders-scam-ias-sanjeev-hans-tarini-das-anticipatory-bail-plea-filed-ws-l-10573983.html