'सालों से यहां आने का सपना देखा', अमेरिका के मैक्स क्यों पहुंचे कैंची धाम? बोले- बदल गई जिंदगी

कैंची धाम में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच अमेरिका से आए मैक्स विलियम की आध्यात्मिक यात्रा चर्चा का विषय बनी हुई है, जो 2020 तक ईसाई धर्म का पालन करते थे।

कैंची धाम में इन दिनों देश और विदेश से पहुंचे श्रद्धालुओं का जनसैलाब देखने को मिल रहा है। लाखों भक्तों की इस भीड़ में अमेरिका से आए एक श्रद्धालु की आध्यात्मिक यात्रा खासी सुर्खियां बटोर रही है। लंबी दाढ़ी और भगवा वस्त्र धारण किए अमेरिका के रहने वाले मैक्स विलियम इन दिनों बाबा की भक्ति में पूरी तरह रमे हुए हैं।

ईसाई धर्म से आध्यात्मिक सफर की शुरुआत

मैक्स ने बातचीत में बताया कि साल 2020 तक वह ईसाई धर्म को मानते थे। उनके मन में जीवन, ईश्वर और आध्यात्म से जुड़े कई ऐसे सवाल उठते रहते थे, जिनके उत्तर उन्हें कहीं नहीं मिल पा रहे थे।

जिज्ञासा कैसे बनी गहरी आस्था

उन्होंने बताया कि बाबा नीम करौली के जीवन और उनकी शिक्षाओं को जानने की उनकी जिज्ञासा धीरे-धीरे एक गहरी आस्था में बदलती चली गई। मैक्स के अनुसार, कैंची धाम पहुंचने का सपना वह कई वर्षों से अपने मन में संजोए हुए थे।

https://hindi.news18.com/news/uttarakhand/nainital-meet-us-resident-max-william-kainchi-dham-fair-2026-local18-10573715.html