ईरान संग समझौते के बाद ट्रंप का बड़ा दावा- होर्मुज जलडमरूमध्य से रवाना होने लगे तेल भरे जहाज

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ युद्ध समाप्त करने की घोषणा की है और दावा किया है कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से तेल लदे जहाजों की आवाजाही फिर से सामान्य रूप से शुरू हो गई है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आज ईरान के साथ चल रहे टकराव को समाप्त करने का ऐलान किया। दूसरी ओर, ईरान ने भी इस बात पर रजामंदी जाहिर की है कि अमेरिका के साथ शांति समझौते को लेकर सहमति बन चुकी है। इसके तुरंत बाद ट्रंप ने यह दावा किया कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से जहाजों का आना-जाना एक बार फिर सुचारू ढंग से चालू हो गया है।

ट्रंप का सोशल मीडिया पर बयान

अपने सोशल मीडिया मंच ट्रूथ सोशल पर लिखते हुए ट्रंप ने कहा, "स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से तेल से भरे कई जहाज अब बाहर निकलने लगे हैं। ये सभी दक्षिणी 'हाईवे' के रास्ते आगे बढ़ रहे हैं, जो पूरी तरह सुरक्षित और साफ-सुथरा है। आवाजाही के लिए दूसरे रास्ते भी उपलब्ध हैं!"

आगे क्या

अमेरिका और ईरान के बीच बनी इस सहमति के बाद क्षेत्र में हालात सामान्य होने की उम्मीद जताई जा रही है। इस घटनाक्रम से जुड़ी जानकारियां लगातार सामने आ रही हैं।

https://www.indiatv.in/world/us/donald-trump-claims-after-iran-deal-oil-laden-ships-are-passing-through-strait-of-hormuz-2026-06-15-1225271