कैंची धाम स्थापना दिवस: बाबा नीम करौली के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु, 22 हजार से अधिक ने टेका माथा

कैंची धाम के स्थापना दिवस पर देश-विदेश से हजारों भक्त नैनीताल पहुंचे हैं। प्रशासन के अनुसार अब तक 22 हजार से ज्यादा श्रद्धालु बाबा नीम करौली के दर्शन कर चुके हैं।

कैंची धाम के स्थापना दिवस के अवसर पर आस्था का अनूठा नजारा देखने को मिल रहा है। बाबा नीम करौली महाराज के दर्शन के लिए न सिर्फ देश के विभिन्न हिस्सों से, बल्कि विदेशों से भी हजारों की संख्या में श्रद्धालु नैनीताल पहुंच रहे हैं। मंदिर परिसर और उसके आसपास का पूरा क्षेत्र भक्तों की भीड़ से भरा हुआ है।

22 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

प्रशासन की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, अब तक 22 हजार से ज्यादा श्रद्धालु बाबा के दर्शन कर चुके हैं और लोगों के पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी है। दूर-दराज से आए भक्त बाबा के दरबार में माथा टेककर आशीर्वाद ले रहे हैं।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भारी भीड़ को व्यवस्थित रखने के लिए प्रशासन ने विशेष प्रबंध किए हैं। पूरे इलाके में ड्रोन के जरिए निगरानी रखी जा रही है, साथ ही अतिरिक्त पुलिस बल और सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह तैनात हैं ताकि किसी भी तरह की अव्यवस्था न हो।

https://hindi.news18.com/news/uttarakhand/nainital-neem-karoli-baba-kainchi-dham-sthapna-diwas-live-updates-darshan-parking-hotel-weather-tempreture-livenews-local18-10571706.html