जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। लखनऊ से जेवर के लिए एक विमान ने उड़ान भर ली है और कुछ ही देर में यह यहां लैंड करने वाला है। हवाई अड्डे पर विमान की लैंडिंग को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
कई राज्यों के यात्रियों को मिलेगा फायदा
जेवर एयरपोर्ट के संचालन शुरू होने से पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, राजस्थान और उत्तराखंड के यात्रियों को बड़ी सहूलियत मिलने वाली है। इन क्षेत्रों के लोगों को अब हवाई यात्रा के लिए ज्यादा दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी और उन्हें नजदीक में ही अंतरराष्ट्रीय स्तर की हवाई सेवा का लाभ मिल सकेगा।
पहला फेज हुआ पूरा
फिलहाल इस एयरपोर्ट का पहला फेज पूरा कर लिया गया है। पहले चरण के पूरा होने के साथ ही यहां से उड़ानों का सिलसिला शुरू होने जा रहा है, जिससे आने वाले समय में इस क्षेत्र के यात्रियों के लिए यात्रा और अधिक सुगम होगी।
https://hindi.news18.com/news/uttar-pradesh/greater-noida-jewar-international-airport-news-live-lucknow-amausi-airport-to-jewar-airport-farmers-labors-cm-yogi-adityanath-meeting-livenews-local18-10570929.html