वृषभ राशिफल: सोमवार को खुलेंगे किस्मत के द्वार, कारोबार में उन्नति और प्रेम जीवन में लौटेगी मिठास

ज्योतिषाचार्य पंडित विकास पांडेय के अनुसार सोमवार का दिन वृषभ राशि वालों के लिए शानदार रहेगा। व्यवसाय में बढ़ोतरी, करियर में नए अवसर और रिश्तों में नजदीकियां बढ़ने के योग बन रहे हैं।

ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल और नक्षत्रों के संयोग के आधार पर बारह राशियों का राशिफल तैयार किया जाता है। आज ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि और सोमवार का दिन है। वैदिक हिंदू पंचांग के मुताबिक आज मृगशिरा नक्षत्र और शूल योग का मेल बन रहा है। चंद्रमा आज वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश कर रहे हैं, जबकि सूर्य वृषभ राशि में स्थित हैं।

काशी के ज्योतिषाचार्य पंडित विकास पांडेय का कहना है कि वृषभ राशि के जातकों के लिए सोमवार का दिन बेहद उम्दा साबित होगा। आज हर मौके पर आपको अपने परिवार वालों का भरपूर सहयोग मिलेगा। निजी जीवन से जुड़े बड़े फैसले लेने के लिए भी यह समय आपके लिए काफी अनुकूल बना हुआ है।

व्यापार और करियर में नई ऊंचाइयां

जो जातक कारोबार से जुड़े हैं, उनके व्यवसाय में आज बढ़ोतरी के योग बन रहे हैं। लंबे समय से जिस योजना पर आप काम कर रहे थे, आज उसे जमीनी हकीकत में बदलने का अच्छा अवसर है। करियर की बात करें तो जो लोग काफी समय से नौकरी की तलाश में लगे हुए हैं, उन्हें आज नया रोजगार मिल सकता है। वहीं पहले से नौकरी कर रहे लोगों को अपने कार्यक्षेत्र में पूरी लगन और मेहनत के साथ काम करने की आवश्यकता है।

सोने में निवेश रहेगा लाभकारी

निवेश की योजना बना रहे वृषभ राशि के जातक आज सोने जैसी बहुमूल्य वस्तुओं में पैसा लगा सकते हैं, इससे आपको बेहतर रिटर्न मिलने की संभावना है। इसके अलावा आप किसी सरकारी योजना में भी धन का निवेश कर सकते हैं।

प्रेम जीवन में बढ़ेगी नजदीकी

आज वृषभ राशि वालों के प्रेम जीवन में खुशहाली आएगी। अपने साथी के साथ लंबे समय से चली आ रही अनबन भी समाप्त होगी। आज अपने पार्टनर को जरूर समय दें, इससे रिश्तों में मधुरता और बढ़ेगी। हालांकि विवाहित जातकों के लिए आज का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है।

शिवलिंग पर चढ़ाएं दही

आज आपका शुभ रंग सफेद और शुभ अंक 2 है। वृषभ राशि के जातकों को आज शिवलिंग पर दही से अभिषेक अवश्य करना चाहिए, इससे आपकी आर्थिक परेशानियां दूर होंगी।

https://hindi.news18.com/astro/daily-horoscope-vrishabh-rashi-horoscope-15-june-business-career-love-life-and-job-astrology-prediction-local18-10569949.html