बीकानेर में नशे के कारोबार पर शिकंजा, घर से 13,300 नशीली गोलियां जब्त, महिला हिरासत में

बीकानेर के खाजूवाला क्षेत्र में पुलिस और ड्रग्स कंट्रोल विभाग की संयुक्त छापेमारी में एक घर से 13,300 प्रतिबंधित नशीली टैबलेट बरामद हुईं। इस मामले में अंजू देवी नामक महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

बीकानेर जिले के खाजूवाला इलाके में मादक पदार्थों के बढ़ते कारोबार के खिलाफ पुलिस और ड्रग्स कंट्रोल विभाग ने मिलकर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। संयुक्त टीम ने एक घर पर छापा मारकर 13,300 प्रतिबंधित नशीली टैबलेट जब्त कीं।

कहां हुई छापेमारी

यह कार्रवाई खाजूवाला क्षेत्र के वार्ड नंबर 5 स्थित तावणियां कॉलोनी में एक मकान पर की गई। तलाशी के दौरान टीम को तीन अलग-अलग ब्रांड की नशीली दवाओं का बड़ा जखीरा हाथ लगा।

महिला हिरासत में

इस मामले में अंजू देवी नामक महिला को हिरासत में लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों के अनुसार यह जानने की कोशिश की जा रही है कि ये दवाएं कहां से लाई गई थीं और इनकी आपूर्ति किस नेटवर्क के जरिए हो रही थी।

जांच जारी

अधिकारियों का कहना है कि बरामद की गई दवाओं के स्रोत और पूरे सप्लाई नेटवर्क की गहराई से जांच की जा रही है। खाजूवाला क्षेत्र में मेडिकल नशे की बढ़ती प्रवृत्ति को देखते हुए इस कार्रवाई को एक बड़ी कामयाबी के रूप में देखा जा रहा है।

https://hindi.news18.com/news/rajasthan/bikaner-khajuwala-drugs-bust-13300-intoxicant-tablets-recovered-woman-detained-police-drug-control-action-ws-l-10569910.html