अमेठी जिले में स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर लगातार बढ़ रहे हैं। एक जनपद एक उत्पाद योजना के अंतर्गत जिले के 69 उद्यमियों को रोजगार से जोड़ा गया है। वहीं मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार अभियान के तहत 165 लाभार्थियों को इसका लाभ पहुंचा है।
हजारों समूह कर रहे काम
जिले भर में स्वयं सहायता समूहों का दायरा काफी बड़ा है। मौजूदा समय में करीब 8000 से अधिक समूह पूरे जनपद में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। ये समूह अलग-अलग तरह के उत्पाद तैयार करते हैं और उनकी बिक्री भी करते हैं। समूहों से जुड़ी महिलाएं घर पर रहकर ही रोजगार कर रही हैं और हर माह अच्छी आमदनी अर्जित कर रही हैं।
अब आसान होगी बिक्री
अब तक समूहों के तैयार उत्पादों को बाजार तक पहुंचाने में कठिनाई होती थी, लेकिन प्रशासन की पहल के बाद इन उत्पादों की बिक्री पहले से कहीं अधिक आसानी से हो सकेगी।
उत्पादों की होगी ब्रांडिंग
अमेठी के जिलाधिकारी संजय चौहान के अनुसार जिले में तैयार होने वाले उत्पादों की ब्रांडिंग आसानी से कराई जाएगी। इसके साथ ही समूहों द्वारा जो भी सामान तैयार किया गया है, उसे बेहतर पहचान दिलाने और बाजार में मजबूत स्थान देने की दिशा में कदम उठाए जा रहे हैं।
https://hindi.news18.com/news/uttar-pradesh/amethi-branding-groups-products-underway-women-group-strengthening-initiative-local18-10568617.html