वृषभ राशिफल: आज इन चीजों में लगाएं पैसा, मिलेगा शानदार रिटर्न! जानें कैसा रहेगा दिन

वृषभ राशि के जातकों के लिए आज रविवार का दिन मिलाजुला रहने वाला है। धैर्य के साथ काम करें और चांदी या छोटे प्लॉट में निवेश का लाभ उठाएं।

ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों की चाल और नक्षत्रों के योग के आधार पर सभी 12 राशियों का राशिफल तैयार किया जाता है। 14 जून को ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि और रविवार का दिन है। वैदिक हिन्दू पंचांग के मुताबिक आज रोहिणी नक्षत्र और धृति योग का संयोग बन रहा है। खास बात यह है कि आज सूर्य और चंद्रमा दोनों ही वृषभ राशि में संचरण कर रहे हैं।

ज्योतिषाचार्य पंडित विकास पांडेय के अनुसार वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का रविवार मिलाजुला साबित होने वाला है। आज आपको जीवन में बड़े धैर्य के साथ हर काम करने की जरूरत है। बेवजह के झगड़ों और विवादों से दूरी बनाए रखें। यदि आप कहीं घूमने की योजना बना रहे हैं तो आज का दिन इस लिहाज से बेहतर रहेगा।

बिजनेस और करियर में बड़े फैसलों का लाभ

स्टॉक मार्केट से जुड़े वृषभ राशि के जातकों को आज बाजार के उतार-चढ़ाव पर नजर बनाए रखनी होगी। अपना पूरा ध्यान काम पर केंद्रित रखें। नौकरीपेशा लोग आज ऑफिस में सकारात्मक ऊर्जा के साथ काम करें। दफ्तर में आपको बॉस का सहयोग जरूर मिलेगा और आपकी मेहनत के दम पर प्रमोशन के योग भी बन रहे हैं।

चांदी में निवेश का बेहतरीन मौका

जो जातक निवेश के बारे में सोच रहे हैं, उनके लिए आज चांदी में पैसा लगाना फायदेमंद रहेगा। यह समय इस दृष्टि से बिल्कुल अनुकूल है। इसके अलावा आप किसी छोटे प्लॉट में भी निवेश कर सकते हैं, जिससे आगे चलकर आपको अच्छा रिटर्न मिलने की संभावना है।

प्रेम जीवन में आएगी नई खुशी

वृषभ राशि के जातकों का प्यार आज परवान चढ़ने वाला है। आपके जीवन में नए पार्टनर की एंट्री हो सकती है। आज आप जिसे पसंद करते हैं, उसके सामने अपने दिल की बात खुलकर रख सकते हैं और यह समय इस लिहाज से काफी सकारात्मक है। वहीं विवाहित जातकों का दिन सामान्य रहेगा। आज आप अपने जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं।

सूर्य देव की करें आराधना

आज आपका शुभ रंग लाल और शुभ अंक 6 है। वृषभ राशि के जातकों को आज सूर्य देव की पूजा-आराधना जरूर करनी चाहिए। आप लाल चने का दान करें और भगवान सूर्य को अर्घ्य अवश्य दें।

https://hindi.news18.com/astro/daily-horoscope-vrishabh-rashifal-taurus-horoscope-today-14-june-2026-love-career-business-invest-these-things-local18-10567349.html