डोसा हो या रबड़ी-जलेबी: ऋषिकेश की ये 6 जगहें जहां मिलते हैं देशभर के स्वाद

योग और गंगा घाटों के लिए मशहूर ऋषिकेश अब अपने फूड कल्चर से भी पहचाना जा रहा है, जहां एक ही शहर में दक्षिण भारत से लेकर राजस्थान तक के व्यंजन मिलते हैं।

ऋषिकेश का नाम लेते ही आमतौर पर योग, गंगा के घाट और रोमांच से भरी एडवेंचर एक्टिविटीज जेहन में आती हैं। लेकिन बीते कुछ समय से यह शहर एक और वजह से सुर्खियों में है, और वह है इसका बढ़ता हुआ फूड कल्चर। आज यहां पहुंचकर खाने के शौकीन लोग देश के अलग-अलग राज्यों के मशहूर व्यंजनों का स्वाद एक ही जगह ले सकते हैं।

एक शहर, अनेक राज्यों का जायका

ऋषिकेश की खासियत यही है कि यहां खाने-पीने को लेकर विविधता भरपूर है। किसी कोने पर दक्षिण भारत का डोसा और इडली परोसा जा रहा होता है, तो दूसरी ओर राजस्थान की दाल-बाटी और रबड़ी-जलेबी का स्वाद भी मिल जाता है। यही वजह है कि अलग-अलग पसंद रखने वाले लोग यहां अपनी मनचाही चीज आसानी से ढूंढ लेते हैं।

लस्सी से लेकर मोमोज तक

स्थानीय स्तर पर पप्पू लस्सी भी लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है और इसे चखने के लिए अच्छी-खासी भीड़ जुटती है। वहीं अगर आपको तिब्बती और पहाड़ी जायके पसंद हैं, तो लक्ष्मण झूला क्षेत्र का रुख जरूर करना चाहिए। यहां मिलने वाले दार्जिलिंग स्टाइल मोमो स्वाद के मामले में लोगों को खासे पसंद आते हैं।

https://hindi.news18.com/photogallery/uttarakhand/rishikesh-food-spots-madras-hotel-pappu-lassi-darjeeling-style-momo-moradabad-moong-dal-local18-10567667.html