144Hz रिफ्रेश रेट और AI पिक्चर के साथ आया दमदार स्मार्ट TV, 100 इंच तक की स्क्रीन, जानें कीमत और खूबियां

Hisense ने भारत में अपनी नई U7SE ULED Mini-LED स्मार्ट TV सीरीज पेश की है, जिसकी शुरुआती कीमत 63,990 रुपये है। इसमें 144Hz रिफ्रेश रेट, Dolby Vision IQ, Devialet ट्यून साउंड और AI पिक्चर प्रोसेसिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं।

Hisense ने भारतीय बाजार में अपनी नई U7SE ULED Mini-LED स्मार्ट TV सीरीज उतार दी है। इस लाइनअप को कंपनी ने खासतौर पर उन ग्राहकों के लिए तैयार किया है जो गेमिंग, मनोरंजन और शानदार पिक्चर क्वालिटी को अहमियत देते हैं। यह सीरीज 55 इंच, 65 इंच, 75 इंच, 85 इंच और 100 इंच स्क्रीन साइज में खरीदी जा सकेगी, और इसकी शुरुआती कीमत 63,990 रुपये तय की गई है।

डिस्प्ले और रिफ्रेश रेट

U7SE सीरीज की सबसे बड़ी खूबी इसका Mini-LED डिस्प्ले और 144Hz रिफ्रेश रेट है। 100 इंच वाले मॉडल में तो 165Hz गेम मोड का सपोर्ट भी दिया गया है, जो गेमर्स को स्मूथ और लैग-फ्री अनुभव देने में मददगार साबित होगा। इसके अलावा टीवी में फुल एरे लोकल डिमिंग मौजूद है, जिसकी वजह से डार्क और ब्राइट दोनों तरह के सीन में बेहतर कॉन्ट्रास्ट और बारीक डिटेल देखने को मिलती है।

बेहतरीन पिक्चर क्वालिटी

पिक्चर क्वालिटी को निखारने के लिए कंपनी ने Hi-View AI Engine का इस्तेमाल किया है, जो कंटेंट के अनुसार ब्राइटनेस, कलर और कॉन्ट्रास्ट को अपने आप एडजस्ट कर देता है। इसके साथ ही AI Picture, AI Colour, AI Contrast, AI HDR Upscaler और AI Clarity Upscaling जैसे फीचर्स भी जोड़े गए हैं।

HDR की बात करें तो इस टीवी में Dolby Vision IQ, HDR10+, HDR10 और HLG जैसे एडवांस फॉर्मेट का सपोर्ट मिलता है। साथ ही Filmmaker Mode और Pantone Validated कलर टेक्नोलॉजी भी दी गई है, जिससे फिल्मों और वेब सीरीज का अनुभव और बेहतर हो जाता है।

गेमिंग के लिए खास फीचर्स

गेमिंग को ध्यान में रखते हुए U7SE में HDMI 2.1, वेरिएबल रिफ्रेश रेट (VRR) और AMD फ्री सिंक जैसी सुविधाएं मौजूद हैं। इनकी मदद से प्लेस्टेशन, Xbox और अन्य गेमिंग डिवाइस के साथ जोड़कर शानदार परफॉर्मेंस हासिल की जा सकती है।

दमदार साउंड

ऑडियो अनुभव को बेहतर बनाने के लिए टीवी में Devialet द्वारा ट्यून किया गया बिल्ट-इन सबवूफर और Dolby Atmos सपोर्ट दिया गया है। कंपनी का दावा है कि इससे किसी अतिरिक्त स्पीकर के बिना भी दमदार और इमर्सिव साउंड का आनंद लिया जा सकेगा।

स्मार्ट फीचर्स

यह स्मार्ट टीवी VIDAA OS पर काम करता है और इसमें हैंड्स-फ्री वॉयस कंट्रोल का सपोर्ट भी मिलता है। कुल मिलाकर Hisense U7SE सीरीज उन ग्राहकों के लिए एक प्रीमियम विकल्प के रूप में सामने आई है, जिन्हें बड़ी स्क्रीन, बढ़िया गेमिंग और शानदार ऑडियो-विजुअल अनुभव की तलाश है।

https://hindi.news18.com/news/tech/launch-review-hisense-144hz-uled-mini-led-tv-launched-in-india-with-ai-features-powerful-audio-10535527.html