सीधी: घर की पुताई करने आए दो मजदूरों ने महिला से किया दुष्कर्म, नगदी छीनकर भागे

सीधी जिले के जमोडी थाना क्षेत्र में मकान की पुताई करने आए दो श्रमिकों पर महिला से सामूहिक दुष्कर्म, मारपीट और नगदी छीनने का आरोप है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

मध्य प्रदेश के सीधी जिले के जमोडी थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। आरोप है कि मकान की पुताई करने आए दो श्रमिकों ने महिला को अकेला पाकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। जब महिला ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गई।

कैसे हुई वारदात

मिली जानकारी के अनुसार, जमोडी थाना क्षेत्र में दो श्रमिक एक मकान की पुताई का काम कर रहे थे। इसी दौरान महिला को घर में अकेला देखकर दोनों ने उसके साथ जबरदस्ती की और दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

महिला के प्रतिरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट भी की। इतना ही नहीं, मौके से भागने से पहले उन्होंने महिला के पास रखी नगदी भी छीन ली।

परिजनों ने पहुंचाया अस्पताल

वारदात के बाद लहूलुहान हालत में पीड़िता ने अपनी मां को पूरी आपबीती सुनाई। इसके बाद परिजनों ने तत्काल उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। गंभीर रूप से घायल होने के कारण पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस की कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही जमोडी थाना पुलिस सक्रिय हो गई और तत्परता दिखाते हुए दोनों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

https://hindi.news18.com/news/madhya-pradesh/sidhi-workers-hired-to-whitewash-the-house-raped-the-woman-10566715.html