खैरथल कृषि उपज मंडी में इन दिनों सरसों की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव बना हुआ है। कभी 50 रुपये तो कभी 100 रुपये प्रति क्विंटल तक की घट-बढ़ के बावजूद सरसों के दाम ऊंचे स्तर पर टिके हुए हैं। भावों में आई इस मजबूती ने किसानों की उम्मीदों को नया बल दिया है।
मौजूदा भाव और तेल की कीमत
फिलहाल खैरथल मंडी में सरसों 7600 से 7800 रुपये प्रति क्विंटल के बीच बिक रही है। वहीं सरसों तेल की कीमत बढ़कर करीब 160 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गई है। पिछले एक माह में भावों में 1000 रुपये तक की तेजी दर्ज की गई है, जिससे बाजार में रौनक लौट आई है।
तेजी की वजह
व्यापारियों के अनुसार बाजार में सीमित आवक और किसानों द्वारा अपना माल स्टॉक में रोककर रखने के कारण कीमतों में मजबूती बनी हुई है। आर्थिक रूप से सक्षम किसान आने वाले समय में दामों में और बढ़ोतरी की उम्मीद कर रहे हैं।
आगे क्या रहेगा रुख
मांग और आपूर्ति की मौजूदा स्थिति को देखते हुए आने वाले दिनों में सरसों के भाव किस दिशा में जाएंगे, इस पर किसानों और व्यापारियों दोनों की निगाहें टिकी हुई हैं।
https://hindi.news18.com/news/rajasthan/alwar-khairthal-mandi-mustard-price-rise-rs-7600-to-7800-per-quintal-farmers-hold-stock-mustard-oil-costly-local18-ws-l-10565787.html