जयपुर दीपक सुसाइड केस: पत्नी को SMS अस्पताल में मिलेगी संविदा पर नौकरी, परिवार से वार्ता पूरी

जयपुर के संविदा नर्सिंगकर्मी दीपक की आत्महत्या मामले में प्रशासन और परिजनों के बीच बातचीत संपन्न हो गई है। मृतक की पत्नी को एसएमएस अस्पताल में संविदा पर नौकरी और बच्चे को पालनहार योजना का लाभ देने पर सहमति बनी है।

राजधानी जयपुर में संविदा पर कार्यरत नर्सिंगकर्मी दीपक की आत्महत्या के मामले में प्रशासन और मृतक के परिजनों के बीच चल रही बातचीत अब पूरी हो गई है। लंबी वार्ता के बाद कई अहम बिंदुओं पर सहमति बनी, जिसकी जानकारी आरएलपी (RLP) सांसद हनुमान बेनीवाल ने साझा की।

परिवार को मिलेगी ये राहत

सांसद हनुमान बेनीवाल ने बताया कि मृतक दीपक की पत्नी को जयपुर के एसएमएस (SMS) अस्पताल में संविदा के आधार पर नौकरी दी जाएगी। इसके साथ ही दीपक के बच्चे को पालनहार योजना के तहत मिलने वाली सुविधाओं का लाभ दिया जाएगा।

मुआवजे पर अब तक सहमति नहीं

हालांकि सरकारी मुआवजे को लेकर फिलहाल कोई निर्णय नहीं हो सका है और इस मुद्दे पर अभी बात नहीं बन पाई है।

आरएलपी की ओर से आर्थिक सहायता का ऐलान

इस बीच सांसद हनुमान बेनीवाल ने अपनी पार्टी आरएलपी की ओर से पीड़ित परिवार को 5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की बड़ी घोषणा की है।

https://hindi.news18.com/news/rajasthan/jaipur-contractual-nursing-staff-deepak-death-case-wife-gets-job-at-sms-hospital-hanuman-beniwal-rlp-financial-help-jaipur-news-10565446.html