15 जून को सूर्य का राशि परिवर्तन, गुरु संग बनेगा द्विद्वादश योग; 30 दिन इन 4 राशियों पर बरसेगी कृपा

15 जून को सूर्य वृषभ से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे, जिससे गुरु के साथ द्विद्वादश योग बनेगा। मित्र ग्रहों का यह संयोग जुलाई के मध्य तक यानी पूरे 30 दिन चार राशियों के लिए बेहद लाभकारी रहने वाला है।

Dwidwadash Yog: आगामी 15 जून को सूर्य ग्रह वृषभ राशि से बाहर निकलकर मिथुन राशि में गोचर करेंगे। मिथुन में सूर्य के प्रवेश करते ही गुरु और सूर्य के बीच द्विद्वादश योग का निर्माण होगा, क्योंकि गुरु ग्रह सूर्य से दूसरे भाव में और सूर्य गुरु से द्वादश भाव में स्थित रहेंगे। यह विशेष योग जुलाई माह के मध्य तक यानी पूरे 30 दिनों तक प्रभावी रहेगा। गुरु और सूर्य परस्पर मित्र ग्रह माने जाते हैं, इसलिए कुछ राशियों के लिए इन दोनों ग्रहों से बनने वाला यह योग अत्यंत शुभ फलदायी हो सकता है। इन राशि वालों को जीवन के अलग-अलग क्षेत्रों में सुखद परिणाम देखने को मिलेंगे। आइए जानते हैं उन राशियों के बारे में।

मेष राशि

गुरु-सूर्य का यह द्विद्वादश योग आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है। करियर की राह में आ रही अड़चनें दूर होंगी और 15 जून से 15 जुलाई के बीच पदोन्नति मिलने के प्रबल योग बन रहे हैं। पारिवारिक जीवन में भी इस राशि के लोगों को सुखद परिवर्तन देखने को मिल सकते हैं तथा माता-पिता का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। विद्यार्थियों के लिए भी यह समय शिक्षा के क्षेत्र में उपलब्धियां हासिल करने वाला रहेगा।

मिथुन राशि

आपके आर्थिक पक्ष के लिहाज से यह द्विद्वादश योग बेहद शुभ साबित हो सकता है। धन से जुड़ी कई परेशानियों से आपको राहत मिल सकती है। पैतृक कारोबार से जुड़े लोगों को मुनाफा होगा। साथ ही आपकी वाणी में मधुरता आएगी, जिसके चलते समाज में आपको मान-सम्मान प्राप्त होगा। सूर्य के प्रभाव से आपके पराक्रम में भी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

सिंह राशि

सूर्य और गुरु के इस द्विद्वादश योग से आपके अधूरे पड़े काम पूरे हो सकते हैं। इस राशि के जो लोग विदेश से जुड़ा कारोबार करते हैं, उन्हें बड़ा लाभ मिलने के योग हैं। आपकी बनाई योजनाएं भी सिरे चढ़ सकती हैं। बड़े भाई-बहनों का सहयोग इन जातकों को मिलेगा। कुछ लोगों को सरकारी क्षेत्र में नौकरी मिलने के भी आसार बन रहे हैं।

मीन राशि

आपकी राशि के स्वामी गुरु और सूर्य के बीच द्विद्वादश योग बनने से आप ऊर्जा से भरपूर नजर आएंगे। मीन राशि के जातकों को आर्थिक उन्नति के बेहतरीन अवसर मिल सकते हैं और कुछ लोग अपना नया कारोबार भी शुरू कर सकते हैं। शिक्षा के क्षेत्र में आपको गुरुजनों का सहयोग प्राप्त होगा। सूर्य-गुरु का यह योग आपके प्रेम संबंधों में भी सकारात्मक परिणाम दिला सकता है।

https://www.indiatv.in/religion/news-dwidwadash-yog-15-june-2026-surya-guru-ka-shubh-yog-30-din-char-rashiyon-ke-liye-shandaar-2026-06-12-1224742