अगर आप दिल्ली में किसी अच्छे कैफे की तलाश में हैं, जहां लाजवाब खाना, खूबसूरत इंटीरियर और बेहतरीन फोटो खींचने की जगह एक साथ मिले, तो शहर के ये Gen-Z कैफे आपके लिए एकदम मुफीद साबित हो सकते हैं। चाहे पार्टनर के साथ रोमांटिक डेट का प्लान हो या दोस्तों के संग वीकेंड पार्टी, दिल्ली के युवाओं को ये कैफे और रेस्टोरेंट खूब भा रहे हैं। आइए जानते हैं ऐसी ही कुछ जगहों के बारे में, जहां स्वादिष्ट खाने के साथ शानदार माहौल भी मिलता है।
डिग्गिन कैफे
फूलों और हरियाली के शौकीन लोगों के लिए डिग्गिन कैफे बेहतरीन ठिकाना है। यहां की सफेद सजावट, सुंदर पौधे और लाइटिंग लोगों को खूब लुभाती है। शाम होते ही इसका माहौल और भी खूबसूरत हो जाता है, जिसके चलते यह कपल्स के बीच डेट के लिए एक पसंदीदा जगह बन चुका है। इंस्टाग्राम पर एक्टिव रहने वालों के लिए भी यह जगह बेहद खास मानी जाती है।
रोज़ कैफे
शांत और सुंदर जगहों को पसंद करने वालों को रोज़ कैफे खासतौर पर भाता है। इसका पिंक डेकोर, प्यारी बैठक व्यवस्था और आरामदायक माहौल इसे बाकियों से अलग बनाते हैं। आप यहां पार्टनर के साथ इत्मीनान से वक्त बिता सकते हैं या दोस्तों के साथ बैठकर खुलकर बातें कर सकते हैं — हर लिहाज से यह एक शानदार चॉइस है।
इकोज़ कैफे
यदि आप कुछ अलग और यादगार अनुभव देने वाला कैफे खोज रहे हैं, तो इकोज़ कैफे आपकी लिस्ट में जरूर होना चाहिए। यह कैफे न सिर्फ अपने स्वादिष्ट खाने बल्कि अपने अनूठे अंदाज के लिए भी जाना जाता है। यहां काम करने वाले कई कर्मचारी सुन या बोल नहीं सकते, इसलिए वे ग्राहकों से बातचीत के लिए एक खास तरीका अपनाते हैं। ऑर्डर देने के लिए टेबल पर नोटपैड, घंटी या लाइट सिस्टम का इस्तेमाल किया जाता है, जो आगंतुकों को बिल्कुल नया अनुभव देता है।
बिग चिल कैफे
अच्छे खाने के शौकीनों को बिग चिल कैफे एक बार जरूर देखना चाहिए। यहां पास्ता, पिज़्ज़ा, केक समेत कई तरह की स्वादिष्ट डिश परोसी जाती हैं। यहां का माहौल भी सुकून भरा और आरामदायक है। दोस्तों के साथ लंच करने या छोटी पार्टी रखने के लिए यह एक लोकप्रिय जगह है।
AMA Cafe
दिल्ली का मशहूर AMA Cafe सुबह से ही भीड़भाड़ से भरा रहता है। यहां कॉफी, मोमोज़, नाश्ते समेत कई तरह की स्वादिष्ट डिशेज मिलती हैं। अगर आप दोस्तों के साथ देर तक बैठकर लंबी बातचीत करना चाहते हैं, तो यह जगह बेहद बढ़िया है।
कैफ़े दिल्ली हाइट्स
कैफ़े दिल्ली हाइट्स भी दिल्ली के Gen-Z लोगों के बीच काफी पॉपुलर है। यहां आप बर्थडे पार्टी और छोटे-मोटे गेट-टुगेदर आसानी से होस्ट कर सकते हैं। इसका खाना और इंटीरियर दोनों ही लाजवाब हैं।
https://hindi.news18.com/photogallery/lifestyle/recipe-best-cafes-in-delhi-for-gen-z-perfect-for-dates-and-parties-location-local18-ws-l-10564432.html