राजस्थान का सरिस्का टाइगर रिजर्व एक बार फिर सुर्खियों में है। यहां पहली बार गोल्डन सांभर दिखाई दिया है, जिसे वन्यजीव विशेषज्ञ अत्यंत दुर्लभ नजारा मानते हैं। इस अनोखी साइटिंग ने वन्यजीव प्रेमियों के बीच खासा उत्साह पैदा कर दिया है।
कैसे हुई दुर्लभ साइटिंग
नेचर गाइड चिन्मय मैक मैसी ने सफारी के दौरान गंगोरी तोप क्षेत्र के पास इस मादा गोल्डन सांभर को देखा और उसे अपने कैमरे में कैद किया। आमतौर पर सांभर गहरे भूरे (डार्क ब्राउन) रंग के होते हैं, लेकिन इसका सुनहरा रंग इसे बाकी सांभरों से अलग और बेहद खास बनाता है। इन तस्वीरों के सामने आने के बाद प्रकृति प्रेमियों में उत्सुकता और बढ़ गई है।
पहले भी दिख चुकी हैं दुर्लभ प्रजातियां
सरिस्का में इससे पहले भी सफेद मोर और चौसिंगा जैसी दुर्लभ प्रजातियों की साइटिंग हो चुकी है। ऐसी असाधारण मौजूदगी इस रिजर्व की जैव विविधता को और समृद्ध बनाती है।
बढ़ती बाघों की संख्या
सरिस्का में बाघों की संख्या बढ़कर 56 हो गई है। इसी के साथ यह रिजर्व देश के प्रमुख वन्यजीव पर्यटन स्थलों में अपनी पहचान को और मजबूत करता जा रहा है।
https://hindi.news18.com/news/rajasthan/alwar-golden-sambar-spotted-for-the-first-time-in-sariska-tiger-reserve-creates-excitement-local18-ws-l-10563321.html