19 KM माइलेज और सनरूफ के साथ ₹7.59 लाख में SUV, इस सस्ती कार पर टूट पड़े खरीदार

स्कोडा को मई 2026 में कुल 5,760 नए ग्राहक मिले, मगर सालाना आधार पर उसकी बिक्री 15 प्रतिशत लुढ़क गई। काइलैक सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही, जबकि कुशाक ने 103 प्रतिशत की जबरदस्त उछाल दर्ज की।

भारतीय बाजार में स्कोडा को लगातार चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि कंपनी के पास कुछ ऐसे मॉडल हैं, जो फिलहाल उसे यहां टिकाए हुए हैं। बीते महीने की बिक्री में भी यही तस्वीर सामने आई। मई 2026 में स्कोडा को कुल 5,760 नए ग्राहक मिले। मई 2025 में बेची गई इसकी कुल 6,740 यूनिट के मुकाबले यह आंकड़ा सालाना स्तर पर 15 प्रतिशत की गिरावट दर्शाता है।

बिक्री के लिहाज से देखें तो स्कोडा काइलैक कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार साबित हुई। दूसरी ओर स्कोडा कुशाक की बिक्री में जोरदार 100 प्रतिशत का इजाफा देखने को मिला, जबकि स्लाविया और कोडियक की मांग सुस्त रही। आइए, कंपनी की मॉडल-वाइज सेल्स रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

स्कोडा काइलैक

बिक्री के मामले में पहले पायदान पर काइलैक रही। पिछले महीने इसकी कुल 3,443 यूनिट बिकीं। मई 2025 में बिकी इसकी कुल 4,949 यूनिट की तुलना में यह सालाना आधार पर 30 प्रतिशत की गिरावट को दिखाता है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹7.59 लाख से शुरू होकर ₹12.99 लाख तक जाती है।

यह मॉडल आकर्षक और आधुनिक डिजाइन, प्रीमियम इंटीरियर, 10-इंच टचस्क्रीन, सनरूफ और वेंटिलेटेड सीट्स जैसे फीचर्स से सुसज्जित है। सुरक्षा के मोर्चे पर इसे 5-स्टार रेटिंग मिली है और इसमें 6 एयरबैग्स दिए गए हैं। इसका 1.0 लीटर TSI पेट्रोल इंजन 114 bhp की ताकत देता है, जो मैनुअल वेरिएंट में 19.68 kmpl और ऑटोमैटिक में 19.05 kmpl का माइलेज देता है।

स्कोडा कुशाक

बिक्री की सूची में दूसरे स्थान पर स्कोडा कुशाक रही। पिछले महीने इसे कुल 1,310 नए ग्राहक मिले। मई 2025 में बेची गई इसकी कुल 644 यूनिट के मुकाबले यह सालाना आधार पर 103 प्रतिशत की शानदार बढ़ोतरी को दर्शाता है।

स्कोडा स्लाविया

तीसरे नंबर पर स्कोडा स्लाविया रही। मई 2026 में इसकी कुल 861 यूनिट बिकीं। मई 2025 में बेची गई इसकी कुल 937 यूनिट की तुलना में यह सालाना स्तर पर 8 प्रतिशत की गिरावट को दिखाता है।

स्कोडा कोडियक

सूची में चौथे और आखिरी पायदान पर स्कोडा कोडियक रही। पिछले महीने इस SUV को महज 146 ग्राहकों ने खरीदा। मई 2025 में बिकी इसकी कुल 208 यूनिट के मुकाबले यह सालाना आधार पर 30 प्रतिशत की गिरावट को दर्शाता है। इनके अलावा स्कोडा सुपर्ब और स्कोडा ऑक्टाविया को एक भी ग्राहक नसीब नहीं हुआ।

https://hindi.news18.com/news/auto/cars-skoda-india-may-2026-sales-report-kylaq-kushaq-slavia-kodiaq-sales-analysis-ws-l-10562809.html