आसमान में इन दिनों एक अनोखा खगोलीय नजारा देखने को मिलने वाला है। आज से लेकर 15 जून के बीच बुध, शुक्र और गुरु ग्रह मिलकर एक सुंदर 'प्लैनेट परेड' का निर्माण करेंगे। 11 से 15 जून के बीच शाम के समय इन तीनों ग्रहों की मनमोहक श्रृंखला आकाश में दिखाई देगी। आज से अगले 4 दिनों में बुध ग्रह शुक्र और गुरु के साथ मिलकर एक आकर्षक कतार बनाएगा, जिसे खुली आंखों से निहारा जा सकेगा।
इस दौरान सबसे चमकीला ग्रह शुक्र गुरु के नजदीक दिखाई देगा, जबकि बुध क्षितिज के बेहद करीब रहेगा। ज्योतिष शास्त्र में ये तीनों ही ग्रह अत्यंत शुभ माने जाते हैं। गुरु को ज्ञान, सौभाग्य और उन्नति का प्रतीक माना गया है, शुक्र प्रेम, भौतिक सुख-सुविधाओं और ऐश्वर्य का कारक है, वहीं बुध बुद्धि, वाणी, शिक्षा और व्यापार से जुड़ा ग्रह है। आसमान में इन तीनों की एक साथ परेड 5 राशियों के करियर, बिजनेस, शिक्षा और आर्थिक स्थिति पर सकारात्मक असर डाल सकती है।
मेष
बुध, शुक्र और गुरु की इस स्थिति से मेष राशि वालों को लाभ मिलेगा। काम में आ रही रुकावटें दूर होंगी और नई नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है। पद और प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी के योग बन रहे हैं तथा बिजनेस में आगे बढ़ने के अवसर भी मिलेंगे। धन लाभ का योग बनने से आर्थिक हालात मजबूत होंगे और वाणी का प्रभाव बढ़ेगा।
मिथुन
इन तीनों ग्रहों के प्रभाव से मिथुन राशि वालों को करियर में फायदा होगा। बिजनेस में नई डील या नौकरी में नए काम हाथ लग सकते हैं। पुराना अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है या बोनस मिलने से आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। शिक्षा और प्रतियोगिता से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी, साथ ही सुख-सुविधाओं में भी इजाफा होने की संभावना है।
सिंह
बुध, शुक्र और गुरु के शुभ प्रभाव से सिंह राशि वालों के मान-सम्मान और कीर्ति में वृद्धि होगी। नौकरी में प्रमोशन की उम्मीद है और इस अवधि में वेतन बढ़ने की खुशखबरी भी मिल सकती है। परिवार में खुशहाली बनी रहेगी और कार्यक्षेत्र में लोगों का सहयोग प्राप्त होगा। पुराने काम पूरे होंगे, सोशल नेटवर्क मजबूत होगा और दांपत्य जीवन में सुख-शांति रहेगी।
तुला
बुध, शुक्र और गुरु की यह विशेष स्थिति तुला राशि वालों के लिए लाभकारी साबित हो सकती है। लव लाइफ अच्छी रहेगी और पार्टनर के साथ बेहतरीन समय बिताने का मौका मिलेगा। विवाहित लोगों का जीवन भी सुखद रहेगा और जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। कहीं घूमने की योजना बन सकती है। आय के नए स्रोत बन सकते हैं या अचानक धन लाभ हो सकता है, और करियर के लिहाज से यह समय अनुकूल रहेगा।
धनु
बुध, शुक्र और गुरु का शुभ प्रभाव धनु राशि वालों के जीवन में दिखाई देगा। जो लोग विदेश में पढ़ाई या नौकरी का सपना देख रहे हैं, उन्हें सफलता और खुशखबरी मिल सकती है तथा विदेश से धन लाभ की संभावना है। नौकरी बदलने की सोच रहे लोगों को अच्छा अवसर मिल सकता है, जबकि कारोबारियों को काम के विस्तार का मौका मिलेगा। मांगलिक कार्य और पूजा-पाठ में मन लगेगा तथा धार्मिक यात्रा पर जाने के योग बन सकते हैं।
https://hindi.news18.com/astro/astro-tips-planet-parade-june-2026-mercury-venus-jupiter-conjunction-astrological-impact-on-these-5-zodiac-signs-photogallery-ws-e-10562935.html