Stock Market Today, 12 June 2026: हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन घरेलू शेयर बाजार ने तगड़ी बढ़त के साथ शुरुआत की। अमेरिका और ईरान के बीच संभावित शांति समझौते को लेकर बढ़ी उम्मीदों का असर वैश्विक बाजारों पर साफ दिखाई दे रहा है और इसी सकारात्मक माहौल में देश के दोनों प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी 50 ने 1 प्रतिशत से अधिक की तेजी के साथ कारोबार आरंभ किया। शुक्रवार को बीएसई सेंसेक्स 876.72 अंक यानी 1.19% की मजबूती दर्ज करते हुए 74,709.27 के स्तर पर खुला। वहीं एनएसई का निफ्टी 50 भी 250.95 अंक यानी 1.08% की बढ़त के साथ 23,412.55 पर ओपन हुआ। उल्लेखनीय है कि एक दिन पहले गुरुवार को बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ था।
सेंसेक्स की सभी 30 कंपनियां हरे निशान में
शुक्रवार को सेंसेक्स में शामिल 30 में से सभी 30 कंपनियों के शेयर बढ़त लेकर हरे निशान में खुले। ऐसा नजारा बहुत कम मौकों पर देखने को मिलता है, जब सूचकांक की हर कंपनी का शेयर तेजी के साथ कारोबार शुरू करे। दूसरी ओर, निफ्टी 50 की 50 में से 49 कंपनियों के शेयर हरे निशान में रहे, जबकि केवल 1 कंपनी का शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में खुला। इस दौरान टाटा समूह की कंपनी टाटा स्टील का शेयर सर्वाधिक 2.84 प्रतिशत चढ़कर हरे निशान में खुला, वहीं अल्ट्राटेक सीमेंट का शेयर सबसे कम 0.53 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ शुरू हुआ।
इंडिगो और एलएंडटी समेत इन शेयरों में दमदार शुरुआत
सेंसेक्स के अन्य शेयरों में इंडिगो 2.18 प्रतिशत, एलएंडटी 2.00 प्रतिशत, एटरनल 1.89 प्रतिशत, एसबीआई 1.83 प्रतिशत, टेक महिंद्रा 1.50 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 1.40 प्रतिशत, बीईएल 1.37 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 1.37 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 1.34 प्रतिशत, एचसीएल टेक 1.30 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज 1.29 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 1.20 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा बैंक 1.18 प्रतिशत, पावर ग्रिड 1.13 प्रतिशत, एनटीपीसी 1.05 प्रतिशत और भारती एयरटेल 1.00 प्रतिशत की तेजी के साथ खुले।
1.00 प्रतिशत से कम बढ़त वाले शेयर
इनके अलावा शुक्रवार को अडाणी पोर्ट्स के शेयर 0.99 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.94 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 0.94 प्रतिशत, ट्रेंट 0.93 प्रतिशत, मारुति सुजुकी 0.82 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 0.77 प्रतिशत, सन फार्मा 0.76 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.76 प्रतिशत, टीसीएस 0.69 प्रतिशत, इन्फोसिस 0.65 प्रतिशत, टाइटन 0.63 प्रतिशत और आईटीसी के शेयर 0.58 प्रतिशत की बढ़त के साथ खुले।
https://www.indiatv.in/paisa/market/stock-market-today-12-june-2026-strong-gains-in-the-stock-market-sensex-opened-877-points-higher-and-nifty-rose-by-251-points-2026-06-12-1224601