पश्चिम बंगाल में चुनाव संपन्न होने के बाद तृणमूल कांग्रेस अपने सबसे कठिन दौर से गुजर रही है। करारी हार के बाद पार्टी मुखिया ममता बनर्जी के साथ-साथ उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी के लिए भी मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। पार्टी नेताओं की नाराजगी अब दबी-छिपी नहीं रही, बल्कि सतह पर आ चुकी है।
कल्याण बनर्जी के समर्थन में उतरे कीर्ति आजाद
टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने अभिषेक बनर्जी के खिलाफ सार्वजनिक तौर पर अपने मन की बात कह दी थी। अब इसी कड़ी में पार्टी नेता कीर्ति आजाद भी उनके साथ खड़े हो गए हैं। उन्होंने कल्याण बनर्जी के बयान का समर्थन करते हुए उनकी नाराजगी को जायज करार दिया है।
'दीदी सब ठीक कर देंगी'
कीर्ति आजाद ने भरोसा जताया कि ममता बनर्जी हालात को संभाल लेंगी और पार्टी के भीतर पैदा हुई परेशानियों का समाधान निकाल लेंगी। उनका कहना है कि दीदी सब कुछ ठीक कर देंगी।
पार्टी छोड़ रहे हैं नेता
हार के बाद पार्टी में बिखराव साफ नजर आ रहा है। विधायक से लेकर सांसद तक तृणमूल कांग्रेस का साथ छोड़ रहे हैं। वहीं अभिषेक बनर्जी के खिलाफ पार्टी के भीतर असंतोष लगातार बढ़ता जा रहा है, जो अब खुलकर सामने आने लगा है।
https://hindi.news18.com/news/nation/didi-mamata-banerjee-sab-theek-kar-degi-kirti-azad-justify-kalyan-banerjee-anger-tmc-abhishek-banerjee-10562226.html