नई दिल्ली में आयोजित नीति आयोग की 11वीं गवर्निंग काउंसिल बैठक के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और देश के कई मुख्यमंत्रियों के बीच हुई मुलाकातें चर्चा का केंद्र बन गईं. औपचारिक बैठक समाप्त होने के बाद कुछ राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने प्रधानमंत्री से अलग से भी भेंट की. इस दौरान किसी ने गुलदस्ता सौंपा तो कोई अपने राज्य की संस्कृति और परंपरा से जुड़ा विशेष उपहार लेकर पहुंचा. वहीं कुछ मुख्यमंत्री ऐसे भी रहे, जो बिना किसी उपहार के प्रधानमंत्री से मिलने आए. अब हर किसी का ध्यान उन खास तोहफों पर टिका है, जो मुख्यमंत्रियों ने प्रधानमंत्री को भेंट किए.
योगी आदित्यनाथ लाए गुलदस्ता
गवर्निंग काउंसिल की बैठक के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. इस दौरान वे प्रधानमंत्री को उपहार स्वरूप भेंट करने के लिए एक गुलदस्ता लेकर पहुंचे थे.
तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री की भेंट
प्रधानमंत्री से मिलने वालों में तमिलनाडु के नए-नवेले मुख्यमंत्री सी जोसेफ का नाम भी शामिल रहा. वे पीएम के लिए बांस की टोकरी में सजे फूलों का गुलदस्ता लेकर आए थे.
डीके शिवकुमार की खास मूर्ति
कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की हाल ही में शपथ लेने वाले डीके शिवकुमार ने भी गवर्निंग काउंसिल की मीटिंग के बाद पीएम मोदी से भेंट की. वे प्रधानमंत्री के लिए विश्व गुरु बसवन्ना की खास लकड़ी से बनी मूर्ति लेकर पहुंचे थे.
रेवंत रेड्डी का अनोखा तोहफा
तेलंगाना के वर्तमान मुख्यमंत्री अनुमुला रेवंत रेड्डी भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने पहुंचे और अपने साथ एक खास उपहार लेकर आए. वे पीएम मोदी के लिए कामधेनु गाय का प्रतीक चिन्ह भेंट करने पहुंचे थे.
खाली हाथ पहुंचे उमर अब्दुल्ला
प्रधानमंत्री से मुलाकात करने वालों में जम्मू और कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला का नाम भी रहा. पीएमओ की ओर से जारी तस्वीरों में बाकी मुख्यमंत्रियों की तरह उनके हाथ में कोई उपहार नजर नहीं आ रहा. इसी आधार पर यह माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री उमर पीएम मोदी से मिलने खाली हाथ ही पहुंचे थे.
राज्यों के मुद्दों पर भी चर्चा
औपचारिक बैठक के साथ-साथ इन व्यक्तिगत मुलाकातों में प्रधानमंत्री मोदी और विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों के बीच राज्यों से जुड़े कई अहम मुद्दों पर भी बातचीत हुई.
https://hindi.news18.com/photogallery/nation/pm-modi-cm-meeting-gifts-niti-aayog-governing-council-cm-special-gift-list-10561682.html