रसोई की आम परेशानी
दूध उबालना घर की रोजमर्रा की दिनचर्या का हिस्सा है, लेकिन जरा-सी असावधानी कई बार बड़ी मुसीबत बन जाती है। अक्सर लोग गैस पर दूध चढ़ाकर किसी दूसरे काम में लग जाते हैं और देखते ही देखते दूध उबलकर बाहर निकल जाता है। इससे न सिर्फ गैस गंदी होती है, बल्कि बर्तन की तली में दूध जलकर मोटी काली परत भी जम जाती है।
यह परत इतनी जिद्दी होती है कि घंटों मेहनत करने के बाद भी पूरी तरह नहीं छूटती। ऐसे में कई लोग महंगे क्लीनर खरीद लेते हैं या स्टील के स्क्रबर से जोर-जोर से रगड़ते हैं, जिससे बर्तन की अपनी चमक तक फीकी पड़ सकती है।
घरेलू चीजों से आसान समाधान
अगर आपके घर में भी दूध जलने के बाद बर्तन साफ करना बड़ी सिरदर्दी बन जाता है, तो अब परेशान होने की जरूरत नहीं है। घर में मौजूद कुछ साधारण चीजों की मदद से आप जले हुए भगोने की काली परत को नरम कर सकते हैं और बिना ज्यादा मशक्कत के उसे दोबारा चमका सकते हैं। खास बात यह है कि इसके लिए बाजार से कोई महंगा प्रोडक्ट लाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
साफ करने के लिए जरूरी सामान
- गर्म पानी
- 2 चम्मच सिरका (विनेगर)
- 2 चम्मच बेकिंग सोडा
- नींबू के कुछ छिलके
कैसे काम करता है यह नुस्खा
सिरका, बेकिंग सोडा और नींबू के छिलकों का घोल जले हुए बर्तन की जिद्दी काली परत हटाने में बेहद असरदार साबित होता है। बर्तन को कुछ घंटों तक इस घोल में भिगोकर रखने से जमी हुई गंदगी नरम पड़ जाती है और फिर बिना ज्यादा रगड़े ही बर्तन दोबारा चमकने लगता है।
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/tips-and-tricks-burnt-milk-pot-cleaning-home-remedies-easy-kitchen-hacks-ws-el-10549683.html