Surya Grahan 2026: सावन अमावस्या पर लगेगा वर्ष का आखिरी सूर्य ग्रहण, कर्क राशि में बनेगा चतुर्ग्रही योग, इन 4 राशियों को मिलेगा शुभ लाभ!

साल 2026 का अंतिम सूर्य ग्रहण 12 अगस्त को सावन अमावस्या के दिन कर्क राशि में लगेगा, जहां चतुर्ग्रही योग भी बनेगा। यह ग्रहण चार राशियों के लिए शुभ फलदायी साबित होगा।

ज्योतिष की दृष्टि से वर्ष 2026 का आखिरी सूर्य ग्रहण बेहद खास माना जा रहा है। यह ग्रहण सावन अमावस्या के दिन लगने जा रहा है और इसके साथ ही कर्क राशि में एक विशेष ग्रह संयोग भी बन रहा है। माना जा रहा है कि यह ग्रहण कुछ राशियों के जीवन में सकारात्मक मोड़ ला सकता है।

कब और किस समय लगेगा अंतिम सूर्य ग्रहण

वैदिक पंचांग के अनुसार, साल 2026 का अंतिम सूर्य ग्रहण 12 अगस्त को सावन अमावस्या के दिन लगेगा। यह ग्रहण 12 अगस्त की रात 09:04 बजे आरंभ होगा और इसका मोक्ष यानी समापन 13 अगस्त को प्रात: 04:25 बजे होगा।

कर्क राशि में बनेगा चतुर्ग्रही योग

यह सूर्य ग्रहण कर्क राशि और अश्लेषा नक्षत्र में घटित होगा। इसी दौरान कर्क राशि में चतुर्ग्रही योग भी बनेगा। दरअसल, इस समय कर्क राशि में सूर्य, चंद्रमा, बुध और गुरु की एक साथ उपस्थिति रहेगी, जिससे यह विशेष योग निर्मित होगा। ज्योतिषीय गणना के अनुसार यह अंतिम सूर्य ग्रहण चार राशियों के जातकों के लिए शुभ फलदायी रहने वाला है।

इन राशियों पर पड़ेगा शुभ असर

मिथुन

साल का यह आखिरी सूर्य ग्रहण मिथुन राशि के जातकों के लिए लाभकारी सिद्ध होगा। इस दौरान आपके ज्ञान और शिक्षा के क्षेत्र में बढ़ोतरी होगी। करियर में आगे बढ़ने के अच्छे अवसर हाथ लगेंगे। नौकरीपेशा लोगों का अपने कार्यस्थल पर प्रभाव बढ़ेगा। आपके काम की सराहना होगी और वरिष्ठ अधिकारी भी आपसे प्रसन्न रहेंगे। सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा और आपको अपने कामों में सफलता प्राप्त होगी।

https://hindi.news18.com/astro/astro-tips-surya-grahan-2026-12-august-positive-horoscope-last-solar-eclipse-prediction-for-4-lucky-zodiac-signs-10559308.html