जमशेदपुर के पास ढाई कुसुम गांव: हरियाली, सुकून और होम स्टे का अनोखा संगम

जमशेदपुर से करीब 60-70 किमी दूर बसा ढाई कुसुम गांव प्रकृति प्रेमियों के लिए किसी जन्नत से कम नहीं. हरियाली, ठंडी हवा, लोकल खाना और होम स्टे की सुविधा इसे वीकेंड ट्रिप के लिए परफेक्ट बनाते हैं.

अगर आप जमशेदपुर के आसपास किसी शांत और खूबसूरत जगह की तलाश में हैं, तो शहर से करीब 60-70 किमी की दूरी पर बसा ढाई कुसुम गांव आपके लिए बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है. यहां के दृश्य इतने मनमोहक हैं कि देखकर लगता है मानो किसी फिल्म के सेट पर पहुंच गए हों. चारों ओर फैली हरियाली और गहरी शांति मन को ऐसा बांध लेती है कि यहां से वापस लौटने का मन ही नहीं करता.

हर मौके के लिए मुफीद जगह

चाहे आप कुछ दिन ठहरना चाहें, लॉन्ग ड्राइव का आनंद लेना चाहें या फिर सिर्फ वीकेंड बिताने आना चाहें—यह जगह हर तरह से उपयुक्त है. यहां का मौसम इतना सुहावना रहता है कि पंखे, एसी या कूलर की कोई जरूरत महसूस नहीं होती. बस अपना बैग पैक कीजिए और यहां के होम स्टे में रुककर कुछ दिन प्रकृति के बीच गुजारिए.

प्रकृति से जुड़ाव और ताजगी

यहां आकर प्रकृति से ऐसा जुड़ाव महसूस होता है कि दिल और दिमाग दोनों एकदम तरोताजा हो जाते हैं. शांत वातावरण और हरे-भरे नजारे तनाव को पूरी तरह दूर कर देते हैं.

बंगाल की सीमा और लोकल जायका

यह गांव बंगाल की सीमा से सटा हुआ है, यही वजह है कि यहां कोलकाता से भी पर्यटक पहुंचते हैं. यहां आपको स्थानीय खाने का असली स्वाद चखने को मिलेगा, साथ ही भरपूर सुकून भी.

कैसे पहुंचें

जमशेदपुर से घाटशिला हाईवे की ओर बढ़ते हुए दालभूमगढ़ चौक के गोल चक्कर से बाईं ओर मुड़ने पर इस गांव तक पहुंचने का रास्ता जाता है.

https://hindi.news18.com/videos/jharkhand/jamshedpur-best-palce-to-visit-near-city-dhai-kusum-gaon-greenery-home-stay-food-local18-ws-l-10558984.html